शनिवार, मई 16, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

दुलारचंद ह’त्याकांड में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, पटना के ग्रामीण एसपी समेत 4 अधिकारियों का ट्रांसफर, SDPO सस्पेंड

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मोकामा के घोसवरी में हुए दुलारचंद मर्डर केस में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना के ग्रामीण एसपी समेत 4 अधिकारियों का तबादला कर दिया है जबकि बाढ़ के SDPO को स्स्पेंड करने का निर्देश दिया है।चुनाव आयोग ने इस संबंध में बिहार के डीजीपी विनय कुमार से कल दोपहर 12 बजे तक एक्शन टेकेन रिपोर्ट मांगी है।

बाढ़ के एसडीओ को हटाया गया

चुनाव आयोग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक बाढ़ के एसडीओ सह 178 मोकामा विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर चंदन कुमार (बिहार प्रशासनिक सेवा) को हटा दिया गया है। उनकी जगह आईएएस अधिकारी आशीष कुमार को नियुक्त किया गया है। आशीष कुमार फिलहाल पटना नगर निगम के अतिरिक्त नगर आयुक्त हैं।

ec order 1762006374