समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं डॉ. मनोज, कहा- जनता का स्नेह व समर्थन ही हमारी शक्ति

समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में चर्चित चिकित्सक व समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. सिंह घर-घर जाकर जनता से संवाद स्थापित कर रहे हैं। अभियान में सैकड़ों उत्साही समर्थकों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। सभी ने एक स्वर में डॉ. सिंह के सामाजिक कार्यो की सराहना करते हुए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र में बदलाव लाने का संकल्प लिया। इस मौके पर डॉ. सिंह ने कहा कि जनता का स्नेह व समर्थन ही हमारी शक्ति है और वह हमेशा क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में सहभागी रहेंगे।
समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं डॉ. मनोज, कहा- जनता का स्नेह व समर्थन ही हमारी शक्ति#Samastipurhttps://t.co/YJg4DK0Ubb
— Samastipur Town (@samastipurtown) August 11, 2025

