बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं में शुमार डॉ. अशोक राम ने हाथ का साथ छोड़ दिया है। अशोक राम ने पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) का दामन थाम लिया है। जेडीयू कार्यालय में अशोक राम ने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। अशोक राम बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष थे। डॉ. अशोक राम 6 बार विधायक भी रह चुके हैं। वह समस्तीपुर जिले के रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वहीं समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से वह कई बार कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।
इसके अलावा वो बिहार सरकार में मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता रह चुके हैं। अशोक राम ने रविवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी की सदस्यता ली है। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने उन्हें सदस्यता दिलाई है। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मौजूद थे।
जदयू का दामन थामने के बाद डॉ. अशोक राम ने कहा कि लालू यादव कांग्रेस को खत्म करने की मंशा में सफल रहे। कांग्रेस पार्टी को अब मेरी जरुरत नहीं है। कांग्रेस अब नेहरू-राजीव के दौर की नहीं रही। डॉ. अशोक राम ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी का पूरा परिदृश्य बदल गया है। डॉ. अशोक राम ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में मुझे दरकिनार कर दिया गया। एक बार पूछा नहीं गया और घर बैठा दिया गया। कम से कम पूछना चाहिए था। उस वक्त टिकट उन्हें दिया गया जो बाहर से आए थे। यह तो अपमानित करना हुआ। मुझे उसी समय कांग्रेस छोड़ देना चाहिए था। डॉ. अशोक राम ने यह भी कहा कि अभी कुछ और नेता कांग्रेस छोड़ेंगे।
इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि डॉ. अशोक राम कांग्रेस में खुद को हाशिये पर धकेले जाने से नाराज थे। यह भी कहा जा रहा है कि अशोक राम बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू से नाराज चल रहे थे। आखिरकार पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज डॉ. अशोक राम ने बिहार चुनाव से पहले जदयू का दामन थाम लिया। डॉ. अशोक राम के पिता बालेश्वर राम भी कांग्रेस के नेता रहे हैं। इधर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि कांग्रेस के कई बड़े लोग जदयू के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों को पता है कि अब जमीन पर उनका कुछ नहीं बचा है। लिहाजा, वे उसे छोड़ना चाहते हैं।
बिहार के दरभंगा में कौआ की मौत के बाद पशुपालन विभाग ने बर्ड फ्लू की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनूर रहमतपुर गांव के समीप शुक्रवार को बूढ़ी गंडक…
बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. कल यानी 31 जनवरी को…
बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा इन…
बिहार समेत पूरे देश में भगवान की पूजा के प्रसाद में मिलने वाला मखाना अब…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी संगठन…