Samastipur

समस्तीपुर में नवविवाहिता ने फंदे से झूल अपनी जीवन-लीला की समाप्त, दो माह पूर्व ही किया था लव-मरैज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जितवारपुर मसलनचक वार्ड संख्या-19 में रविवार की सुबह एक विवाहिता ने फंदे से झुल अपनी जीवन-लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के आहार गांव निवासी नीरज राय की 19 वर्षीय पत्नी शशि कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले ही शशि और नीरज ने लव-मैरेज किया था। लव-मैरेज के बाद परिवार की रजामंदी हो गई थी।

परिजनों के अनुसार, शादी के एक महीने बाद शशि अपने मायके मसलनचक लौट आई थी। तीन दिन पहले उसका पति नीरज भी उससे मिलने आया था और वहीं रुका था फिर चला गया। इस बीच रविवार की सुबह घर के लोगों ने शशि को कमरे में पंखे से लटका देखा। शोर मचने पर आसपास के लोग जमा हो गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम परिजनों की उपस्थिति में कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

4 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

13 घंटे ago