Bihar

बिहार: दाखिल-खारिज के नाम पर 50 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट हुआ राजस्व कर्मचारी, निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा

बिहार के नवादा में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सिरदला प्रखंड कार्यालय में तैनात राजस्व कर्मचारी सह राजस्व अधिकारी रणजीत कुमार उर्फ रणजीत पासवान को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।

पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए पटना ले जाया गया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश किया जाएगा। निगरानी विभाग के अनुसंधानकर्ता डीएसपी आदित्य राज ने बताया कि उमेश कुमार, ग्राम पंचायत चौकियां, ग्राम बनियाडीह निवासी है।

उन्होंने 10 जुलाई को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि रणजीत पासवान ने 6 डिसमिल जमीन की दाखिल-खारिज प्रक्रिया के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की है। सत्यापन के बाद 24 जुलाई को निगरानी थाना में केस दर्ज की गई।

इसके बाद निगरानी विभाग ने योजना बनाकर शुक्रवार को सिरदला अंचल कार्यालय में रणजीत पासवान को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई में इंस्पेक्टर मुरारी प्रसाद, राजीव कुमार, सिपाही हिमांशु कुमार, शशिकांत कुमार समेत कई अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

10 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

11 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

15 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago