Bihar

बच्चे देख रहे हैं, क्या सोचेंगे; स्पीकर नंदकिशोर यादव ने विपक्षी विधायकों को क्यों दी नसीहत

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का अंतिम दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। काले कपड़े में सदन में पहुंचे विपक्षी सदस्यों ने एसआईआर और तेजस्वी यादव के साथ गलत व्यवहार का आरोप लगाते हुए जमकर शोर मचाया। अंतिम दिन के फर्स्ट हाफ में विधानसभा पांच मिनट तो विधान परिषद मात्र 10 मिनट ही चल पाई। दोनों सदनों को लंच तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले हंगामा कर रहे विपक्षी विधायकों को सीएम नीतीश कुमार ने हड़काया तो स्पीकर नंदकिशोर यादव ने आचरण बदलने की नसीहत दी।

अंतिम दिन विपक्षी सदस्य हंगामे का मूड बनाकर ही आए थे। विधानसभा परिसर में पहले प्रदर्शन किया और समय से सदन की कार्यवाही में भाग लेने पहुंचे। लेकि कार्यवाही शुरू होते ही शोर मचाना शुरू कर दिया। स्पीकर नंदकिशोर यादव ने समझाने की कोशिश की पर प्रदर्शन जारी रखा। सदन में टेबल को उलटने की भी कोशिश विपक्षी विधायकों की ओर से की गई। इसे देखते हुए स्पीकर ने उन्हें समझाया कि बच्चे देख रहे हैं।

स्पीकर ने कहा कि प्रश्नकाल होने दीजिए। यह आपका ही समय है। आज अंतिम दिन है। ऐसा काम मत कीजिए। सब लोग देख रहे हैं। स्कूल के बच्चे भी सदन की कार्यवाही देखने आए हैं। वे भी देख रहे हैं। वे क्या सोंचेगें, क्या कहेंगे, जरा इस पर भी विचार कीजिए। इतना कहने के बाद भी विपक्षी सदस्य शांत नहीं हुए। हालात को देखते हुए स्पीकर ने दोपहर दो बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दिया।

इससे पहले सीएम नीतीश कुमार भी विपक्ष पर बरसे। काला कपड़ा पहन कर आने पर कहा कि रोज रोज यही क्यों पहनते हैं। ऐसा कभी पहने थे। सभी दलों के सदस्य एक ही तरह का कपड़ा पहने हैं। खाली उल्टा-पुल्टा करते हैं। कोई काम नहीं है। सरकार ने कितना काम किया है। इसका फायदा आप लोग भी उठा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

3 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

4 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

4 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

9 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

11 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

15 घंटे ago