Bihar

तो राहुल गांधी किडनैप हो जाते, सोनिया जी को लालू प्रसाद से डील करना पड़ता; जीतनराम मांझी का बयान

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस लीडर राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर हैं। नालंदा के राजगीर में वे ओबीसी सम्मेलन में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर मंथन कर रहे हैं।

इस बीच एनडीए के घटक हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा(हम) के सबसे बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। कहा है कि अगर राहुल गांधी अगर लालू यादव के राज में ऐसे बार बार आते तो उनका अपहरण हो सकता था। उन्हें मुक्त कराने के लिए सोनिया गंधी को सीएम हाउस में डील करना पड़ता।

मोदी सरकार में एमएसएमई मंत्री जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा है कि बिहार के सुशासनी सरकार में राहुल गांधी जी का स्वागत है। अब बिहार वैसा नहीं जो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और गांधी परिवार ने 20 साल पहले छोड़कर हमें दिया था। अब दूसरे राज्य के लोग यहाँ आने से नहीं डरते हैं। ये नया बिहार है जहाँ राहुल गांधी जी बेफिक्र होकर बार-बार आते हैं,भयमुक्त वातावरण में यात्रा करतें हैं और सुरक्षित वापिस चले जातें हैं।

जीतन राम मांझी ने राजद के जंगलराज पर निशाना साधते हुए कहा है कि लालू जी के शासनकाल में राहुल गांधी जी बिहार आतें तो इनका अपहरण भी हो सकता था और उन्हें अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराने के लिए सोनिया गांधी जी को मुख्यमंत्री निवास में लालू जी सहित बाक़ी अपराधियों के साथ डील करनी पड़ती।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

4 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

4 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

5 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

5 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

11 घंटे ago