Samastipur

समस्तीपुर में STF की बड़ी छापेमारी, निलंबित पुलिसकर्मी के घर से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद, फिल्मी स्टाइल में दोनों ओर से फायरिंग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गंगा दियारा इलाके में एसटीएफ और समस्तीपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार की अहले सुबह बिहार पुलिस के निलंबित जमादार सरोज सिंह उर्फ निमकी सिंह के घर पर छापेमारी हुई है। इस दौरान घर से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद हुआ है। हालांकि कितने हथियार की बरामदगी हुई है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक छापेमारी के दौरान सरोज सिंह के समर्थकों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में STF ने भी फायरिंग की है। दोनों ओर से हुई राउंड फायरिंग की कार्रवाई के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। खबर लिखे जाने तक सर्च ऑपरेशन जारी है।

इधर एसटीएफ की इस कार्यवाई से ग्रामीण और पड़ोसी जब बाहर निकल कर कुछ जानकारी लेना चाहे तो एसटीएफ पुलिस ने सबको कड़ी हिदायत देते हुए अपने-अपने घर के अंदर ही रहने का निर्देश दिया। वहीं मोबाइल से किसी प्रकार का फोटो या वीडिओ लेने से मना कर दिया। लोगों में चर्चा के अनुसार इसके घर से AK-56, इंसास राइफल, पुलिस राइफल, अन्य बंदुक-पिस्टल व सैकड़ों राउंड कारतूस बरामद किए जाने की चर्चा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है। एसटीएफ के अधिकारी मीडिया से भी दूरी बनाये हुए है। कोई भी अधिकारी या पुलिसकर्मी कुछ भी बोलने से बच रहे है।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

10 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

11 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

14 घंटे ago

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

20 घंटे ago