Samastipur

समस्तीपुर में STF की छापेमारी के दौरान दोनों तरफ से दर्जनों राउंड फायरिंग, चार लोगों की हुई गिरफ्तारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : एसटीएफ व समस्तीपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से शुक्रवार की अहले सुबह सुलतानपुर दियारे में छापेमारी की। जहां से भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आठ घंटे से जारी छापेमारी में अबतक 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि छापेमारी करने पहुंची टीम पर फायरिंग की गई। जबाब में टीम ने भी फायरिंग की है। दोनों तरफ से हो‌ रही फायरिंग के बाद में ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है। लोग अपने घरों में ही दुबके रहे।

बताया गया कि गांव के सरोज सिंह उर्फ निमकी के यहां पुलिस की छापेमारी जारी है। गुप्त सूचना पर टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान घर से फायरिंग होनी शुरू हो गई। घटना के बाद में आसपास के क‌ई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे गांव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। लोगों के घरों से नहीं निकलने की अपील की गई। पुलिस टीम की तैनाती से पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। क‌ई घंटों से पुलिस टीम घर के भीतर छापेमारी कर रही।

सूत्र की मानें तो अब तक पुलिस को AK-56 और इंसास राइफल की बरामदगी हुई। हालांकि, पुलिस की तरफ से अब तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। बताया गया कि घर को पूरी तरह से एसटीएफ ने अपने कब्जे में ले रखा है। मोबाइल से फोटो आदि लेने से भी पुलिस टीम सभी को रोक रही। गांव के भीतर किसी के भी प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

सहायक अवर निरीक्षक है निमकी :

मुख्य आरोपित सरोज उर्फ निमकी बिहार पुलिस का सहायक अवर निरीक्षक बताया गया है। एक वर्ष से वह निलंबित है। एएसआई पद पर रहते हुए उसके उपर आर्मी में नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोप भी लगा। बाद में उसे विभाग ने निलंबित कर दिया। उसकी छवि इलाके में एक दबंग के रूप में है। अपराधिक गतिविधियों में भी उसके शामिल रहने की चर्चा है।

तीन चचेरे भाई को भी उठाया :

निमकी के तीन चचेरे भाई को भी पुलिस टीम ने हिरासत में लिया है। उसकी मां मुन्नी देवी ने बताया कि उनके तीन पुत्र विश्वजीत सिंह, अभिषेक सिंह और चंद्रलेश सिंह को पुलिस टीम अपने साथ ले ग‌ई। उन्होंने बताया कि अहले सुबह वह सोकर उठी थी। तभी पुलिस की टीम पहुंची। मेरी बड़ी बहू ने गेट खोला। सभी पुलिस वाले घर में घुस ग‌ए। सीढ़ी से ऊपर के रास्ते पानी के टंकी से टूटा हुआ कुछ सामान मिला। बाद में मेरे तीनों बेटा को पुलिस पकड़ ली। उन्होंने बताया कि आज उनके पोता का जन्मदिन है। उनका छोटा बेटा चेन्नई में रहता है। पुलिस क्यों आई, यह पता नहीं है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

2 घंटे ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

5 घंटे ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

7 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

12 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

13 घंटे ago