Samastipur

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को एक महिला ने जहर खा ली। इसके बाद गुरुवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। महिला की मौत के बाद परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इसी बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बूढी गंडक नदी के पास शमशान घाट किनारे से शव को जब्त कर लिया। मृतका की पहचान जितवारपुर निजामत वार्ड-19 के रोहित कुमार की पत्नी चांदनी कुमारी (30 वर्ष) के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

इस संबंध में मृतका के पति रोहित कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करता है। वह बुधवार को मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान पत्नी ने फोनकर सूचना दी कि उसने गेंहूं में डालने वाली दवा खा ली है। जिसके बाद वह भागा-भागा घर पहुंचा। इसके बाद उसने पत्नी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसके बाद गुरुवार को परिवार के अन्य लोगों के साथ शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि जहर खाने से एक महिला की मौत हुई है। शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आगे आवेदन मिलने पर अग्रतर कारवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

26 मिनट ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

57 मिनट ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

9 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

10 घंटे ago