समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक घर में करीब 44 लाख रुपया मामले को लेकर तरह तरह की चर्चा इलाके में है। जिसमें अवैध शराब धंधे के रुपए के भी खूब चर्चा है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी के साथ जांच में जुटी है। बताया गया है कि एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने घर के मालिक कृष्ण राय से चकमेहसी थाने में सीओ सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में पूछताछ की है।
इस दौरान एसपी घंटों मामले को लेकर पुलिस को दिशा निर्देश देने के साथ घटनास्थल जाकर भी जांच की है। सूत्रों की माने तो युवक को आय का श्रोत बताने के साथ रुपए के वैध कागजात लाने को कहा गया है। वहीं पुलिस के अनुसार इसकी सूचना आयकर विभाग को भी दी गई है। इधर लोगों की माने तो युवक के बयान से पुलिस संतुष्ट नहीं है और शंका के तौर पर गंभीरता से मामले की छानबीन में जुटी है।
बता दें कि बीते मंगलवार की दोपहर अवैध शराब एक घर में होने की सूचना पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में चकमेहसी पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान शराब तो नहीं मिली लेकिन एक झोले रखा 43 लाख 94 हजार 5 सौ रुपए बरामद किया गया। जिससे प्रशासनिक महकमा में हड़कंप मच गया वही इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अवैध शराब धंधेबाजों पर लगाम को लेकर चल रही छापेमारी अभियान से अवैध शराब धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…
समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…
समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…