Bihar

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के 33 हजार से अधिक आवेदन रद्द; जानें क्या रही वजह

केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार ने कांस्टेबल भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों में से 33,042 आवेदन रद्द कर दिए हैं। भर्ती अभियान कांस्टेबल के 19,838 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। केंद्रीय चयन पर्षद ने खारिज आवेदनों की सूची भी जारी की है। सूची में पंजीकरण संख्या, उम्मीदवार का नाम, कारण और रेफरेंस नंबर बताया गया है।

क्यों रद्द हुए आवेदन?

इनमें 10,947 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने पंजीकरण करने के बाद आवेदन पत्र जमा नहीं किया है। 20,940 आवेदन खुद अभ्यर्थियों द्वारा रद्द कर दिए गए। 1,155 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके आवेदन लिंग विसंगतियों, फोटो/साइन में गड़बड़ियों और एक से अधिक आवेदन करने के कारण खारिज किए गए हैं।

7935 पद अनारक्षित

कुल 19838 रिक्तियों में 7,935 पद अनारक्षित हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1983, अनुसूचित जाति के लिए 3174, अनुसूचित जनजाति के लिए 199, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) के लिए 3571, पिछड़ा वर्ग (बीसी) के लिए 2381, पिछड़े वर्गों की महिला के लिए 595 पद आरक्षित हैं। महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण के तहत 6717 पद आरक्षित हैं। स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित के लिए क्षैतिज आरक्षण के लिए 397 पद हैं।

कब हो सकती है परीक्षा?

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा (Bihar Police Constable Exam date) 13, 16, 20, 23, 27 एवं 30 जुलाई को आयोजित की जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक साझा नहीं की गई है।

आवेदन प्रक्रिया मार्च-अप्रैल 2025 में संपन्न कराई गई थी। इन पदों के लिए 17 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इसका मतलब है कि एक पद के लिए 85 से अधिक दावेदार हैं।

कैसे होगा चयन?

चयनित अभ्यर्थियों को वेतनमान लेवल-3 के तहत 21,700 – 69,100 दिया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। इसमें अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू नहीं होगा। अन्य राज्यों के युवा भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

2 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

2 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

4 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago