Samastipur

समस्तीपुर में मौसी की शादी में शामिल होने पहुंचे 6 साल के बच्चे की दर्दनाक मौ’त, सड़क पर दौड़ने के दौरान टोटो की टक्कर से गई जान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र में मौसी की शादी में आए 6 साल के एक बच्चे की टोटो की टक्कर से मौत हो गई। मृत बच्चे की मौसी की 7 जून को शादी है। जानकारी के मुताबिक, मृत बच्चा आरा जिले का रहने वाला था और अपने माता-पिता के साथ हांसा पंचायत के बहेरा चौक के पास नाना-नानी के घर आया था। घटना के बाद परिजन ने टोटो को पकड़ लिया, जबकि उसका ड्राइवर फरार हो गया।

इधर मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने टोटो को कब्जे में ले लिया और ड्राइवर की तलाश में जुट गई। घटना समस्तीपुर जिले के खानपुर पथ के मथुरापुर थाने के हांसा पंचायत के बहेरा चौक के पास की है। मृत बच्चे की पहचान आरा जिले के कुल्हाडियां गांव के कुंदन श्रीवास्तव के बेटे टूटू कुमार के रूप मे की गई है। घटना की सूचना पर जुटे लोगों ने शव के साथ घटना स्थल पर समस्तीपुर-खानपुर सड़क मार्ग को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बच्चे की मौत और जाम की सूचना के बाद पहुंची मथुरापुर थाने की पुलिस ने लोगों को समझा बूझाकर मामला शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

कुंदन श्रीवास्तव अपनी साली की शादी में परिवार के साथ बहेरा गांव आए थे। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे उनका बेटा अचानक सड़क की ओर दौड़ गया। इसी दौरान समस्तीपुर की ओर से आ रहे एक टोटो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही टूटू की मौत हो गई। बच्चे की मौत की सूचना के बाद परिजन समेत आसपास के लोग भारी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे और शव को रखकर सड़क जाम कर दिया।

वहीं, भीड़ देख पिटाई की आशंका के बाद टोटो चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने समस्तीपुर-खानपुर मार्ग को बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही मथुरापुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

23 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

1 दिन ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago