बिहार: नशे में हंगामा कर रहा था बेटा, रिटायर्ड फौजी पिता ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर कर दी ह’त्या
मुजफ्फरपुर में एक रिटायर फौजी पिता ने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। उसके बाद हथियार के साथ थाना पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला जिले के तुर्की थाना क्षेत्र का है।
मृतक की मां ने बताया कि दिन में भी पिता और बेटे में लड़ाई हुई थी। उस समय भी उसको गोली मारने का प्रयास किए। लेकिन हम अपने पति का पैर पकड़ कर बेटे को बचा लिए। ईंट से गोलू को मारे। रात में गोलू भोज खा कर घर आया। उसके बाद कमरा अंदर से बंद कर सो गया। पति, बेटे को मना कर दरवाजा खुलवाए। उसके बाद उसको गोली मार दिए। पहले भी कई बार दोनों के बीच झगड़ा होते रहता था।
शुक्रवार की देर रात तुर्की थाना क्षेत्र के गोरीहारी निवासी हरेंद्र सिंह का बेटा गोलू अपनी मां से बहस करने लगा। काफी समझाने के बाद भी वो शांत नहीं हो रहा था। काफी हंगामा कर रहा था। जिस कारण हरेंद्र सिंह आक्रोशित हो गए थे। बेटे के अक्सर हंगामा करने के कारण पिता ने अपना लाइसेंसी हथियार निकाला और गोलू को सीना में गोली मार दी।
आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
बेटे की मौत के बाद हरेंद्र हथियार के साथ थाना पहुंचे। थाना में मौजूद पुलिसकर्मी को घटना की जानकारी दी। पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची। जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही हरेंद्र सिंह को अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि तुर्की थाना क्षेत्र में पिता ने अपने बेटा की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। आगे की कार्रवाई चल रही है।