समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

पटना को CM नीतीश ने दिया पहला स्मार्ट टनल और मल्टी मॉडल हब, इसकी खूबियां जानकर हो जाएंगे गदगद

IMG 20241130 WA0079

बिहार के चुनावी साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटनावासियों को बड़ी सौगात दी है। मल्टी मॉडल हब और नव निर्मित सबवे का उद्घाटन किया। निर्माण कार्य की तारीफ करते हुए उन्होने कहा कि वो इससे काफी खुश हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि सब कुछ हो गया है, आप देख ही रहे हैं। आगे और भी बहुत कुछ होगा। अब पटना जंक्शन से लोग सीधे आर ब्लॉक तक चले आएंगे। जीपीओ गोलंबर के पास बकरी बाजार में पटना स्मार्ट सिटी मिशन परियोजना के तहत मल्टी मॉडल हब से रेलवे जंक्शन तक इसका निर्माण किया गया है।

जीपीओ स्थित मल्टी मॉडल हब रविवार से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। साथ ही पटना जंक्शन व आसपास की यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदल जाएगी। मल्टी मॉडल हब सहित इसके समीप स्थित बुद्धा स्मृति पार्किंग और टाटा पार्किंग में ऑटो, ई- रिक्शा और कैब आदि खड़े किए जाने के साथ ही उनका संचालन किया जाएगा। पटना जंक्शन के समीप जाम ना लगे इसके लिए नए ट्रैफिक प्लान के तहत अलग-अलग दिशाओं से वाहनों के आने-जाने के रूट निर्धारित किए गए हैं।

IMG 20250515 WA0048paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

मल्टी मॉडल हब गेट संख्या-1 प्रथम तल के रैम्प से जुड़ा है। इसका उपयोग छोटे चार चक्का वाहन और तीन पहिया वाहनों के लिए किया जाएगा। इसमें बस आदि बड़े वाहनों का प्रयोग वर्जित रहेगा। गेट संख्या-6 का उपयोग प्रथम तल से नीचे आने वाले चार पहिया और तीन पहिया वाहनों की निकासी के लिए किया जाएगा।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

मल्टी मॉडल हब से निकलने के बाद ये वाहन आर ब्लॉक और बुद्धमार्ग की तरफ से गंतव्य की ओर जा सकेंगे। इसके प्रथम तल पर आर ब्लॉक होते हुए अटल पथ, एयरपोर्ट, फुलवारी, दानापुर की ओर जाने वाले तीन पहिया वाहन और टैक्सी उपलब्ध होंगे। कोई भी तीन पहिया वाहन और टैक्सी पटना जंक्शन की ओर नहीं जाएंगे। केवल प्राईवेट गाड़ियों को स्टेशन की तरफ जाने की अनुमति होगी।

IMG 20240904 WA0139

गेट संख्या-2 (न्यू मार्केट रोड) और गेट संख्या 8 (बुद्धा मार्ग) केवल बसों के प्रवेश के लिए आरक्षित है। बसें अंदर प्रवेश कर गेट संख्या-5 से बाहर आर ब्लॉक की ओर जाएंगी। बसों को पटना जंक्शन की तरफ जाने की पूरी तरह से मनाही होगी। टाटा पार्किंग से कोई तीन पहिया वाहन अथवा ई-रिक्शा नहीं खुलेंगे। लिहाजा ऑटो और ई-रिक्शा पाल होटल के सामने की पार्किंग से गोरिया टोली की ओर जा सकेंगे। गोरिया टोली से जंक्शन की ओर बस का परिचालन नहीं होगा। वो बसें जिन्हें पटना जंक्शन जाना है, वे गोरिया टोली से एग्जीविशन रोड चौराहा और डाक बंगला होते हुए जंक्शन तक आएंगी। ये बसें यात्रियों को उतारकर गोरिया टोली की ओर से वापस जाएंगी।

IMG 20250204 WA0010

रेलवे परिसर पार्किंग से रिजर्व ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन होगा। इन्हें आर ब्लॉक होते हुए गंतव्य स्थल तक जाने की अनुमति होगी। उनके लिए बुद्ध मार्ग का उपयोग वर्जित रहेगा। बुद्धा स्मृति पार्किंग से दो प्रकार के तीन पहिया वाहन खुलेंगे। रिजर्व ऑटो फेजर रोड से डाक बंगला होते हुए गांधी मैदान, नेहरू रोड या गोरिया टोली की ओर से राजेन्द्र नगर और कंकड़बाग की ओर जाने की अनुमति होगी। तीन पहिया वाहन फ्रेजर रोड से डाकबंगला होते हुए गांधी मैदान और नेहरू पथ की ओर जा सकेंगे।

IMG 20241218 WA0041IMG 20250404 WA0105 1IMG 20230818 WA0018 02