मौसम विभाग ने आज बिहार के सभी 38 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर समेत 12 जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। इन 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। कुछ हिस्सों में 50mm तक बारिश हो सकती है।
वहीं, पटना समेत 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आज बाद छाए रहने की संभावना है। कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाओं की गति 40 से 50KM/H रह सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में इस सीजन में अब तक (जनवरी से मई) 102.8 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 64 फीसदी ज्यादा है। सिर्फ मई महीने में अबतक 62 मिमी बारिश हुई है।
बिहार के कई जिलों में प्री-मानसून की स्थिति बनी हुई है। यही कारण है कि प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में बारिश का सिलसिला 31 मई तक जारी रहेगा।
बारिश का क्या है कारण
बिहार में अभी बारिश नमीयुक्त पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के प्रभाव से हो रही है। बंगाल की खाड़ी की ओर से आने वाली इन नमी भरी हवाओं के चलते पूरे राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। यह हवाएं प्रदेश के ऊपर जाकर टकरा रही हैं, जिससे बादल बन रहे हैं। बारिश के साथ गरज और वज्रपात के हालात बन रहे हैं।
बिहार में 13-14 जून से मानसून की एंट्री संभव
मानसून देश में इस बार तय समय से 4 दिन पहले पहुंच सकता है। इस बार केरल में मानसून 27 मई तक पहुंचेगा, जो सामान्य से पहले है। आमतौर पर यह 1 जून को केरल पहुंचता है।
ऐसे में संभावना है कि बिहार में मानसून की एंट्री समय से पहले हो सकती है। मानसून 13 से 15 जून के बीच पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते प्रदेश में दस्तक दे सकता है। पिछले साल बिहार में 20 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। 28 जून तक पूरे राज्य में इसका असर दिखने लगा था।
2024 में मानसून सीजन के दौरान बिहार में औसत से 20% कम बारिश हुई। मानसून सीजन के दौरान राज्य में कुल बारिश (798.3 MM) दर्ज की गई। जबकि, सामान्य बारिश (992.2 MM) होती है।
बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…