Bihar

बिहार चुनाव में वोटिंग के दौरान मोबाइल का टेंशन नहीं, अब बूथ पर जमा करने की फेसिलिटी

निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सहूलियत के लिए मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला किया है। आयोग ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को मतदान केंद्रों के प्रवेश द्वार से 100 मीटर की दूरी पर अनौपचारिक मतदाता पहचान पर्चियां वितरित करने के लिए बूथ स्थापित करने की अनुमति देने का भी निर्णय लिया। अभी तक, मतदान केंद्रों के प्रवेश द्वार से 200 मीटर की दूरी पर अनौपचारिक मतदाता पहचान पर्चियां वितरित करने के लिए बूथ स्थापित करने की इजाजत थी। आयोग के मुताबिक, ये दोनों प्रमुख सुधार सबसे पहले बिहार में लागू किए जाएंगे, जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

बूथ पर मोबाइल जमा करने की फेसिलिटी

चुनाव आयोग ने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल और मतदान के दिन न केवल मतदाताओं, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांगों के सामने आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों के ठीक बाहर मोबाइल फोन जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला किया गया है। आयोग ने कहा, ‘मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे तक ही मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी, वो भी बंद अवस्था में। प्रवेश द्वार के पास साधारण ‘पिजनहोल बॉक्स’ या ‘जूट बैग’ उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसमें मतदाता अपने मोबाइल फोन जमा करा सकेंगे। मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं होगी।’

200 मीटर नहीं, अब 100 मीटर का दायरा

हालांकि, उसने कहा कि मतदान अधिकारी प्रतिकूल स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर कुछ मतदान केंद्रों को इस प्रावधान से छूट दे सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया कि निर्वाचनों का संचालन नियम, 1961 के नियम 49एम का सख्ती से पालन जारी रहेगा। ये नियम मतदान केंद्र के भीतर मतदान की गोपनीयता सुनिश्चित करता है। आयोग ने कहा कि मतदान के दिन बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के इरादे से उसने चुनावी कानूनों के अनुसार राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए बूथ स्थापित करने की सीमा को मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार से 100 मीटर तक करने का फैसला किया है।

100 मीटर के दायरे में रहेगी हलचल

हालांकि, मतदान के दिन मतदान केंद्र के चारों ओर 100 मीटर की परिधि में चुनाव प्रचार की अनुमति नहीं होगी। आयोग ने कहा, ‘मतदान के दिन मतदाता अगर आयोग की ओर से जारी आधिकारिक मतदाता पहचान पर्चियां (वीआईएस) अपने साथ लेकर नहीं आते हैं, तो उम्मीदवार उन्हें अनौपचारिक पहचान पर्चियां जारी करने के लिए अब मतदान केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर बूथ स्थापित कर सकेंगे।’ एक ‘मतदान स्थल’, जैसे कि किसी स्कूल में एक से अधिक मतदान केंद्र हो सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

5 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

5 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago