Bihar

भारतीय सेना ने की है सिंदूर की रक्षा, POK में एयरस्ट्राइक के बाद बोले तेजस्वी- हम सरकार के साथ

भारतीय सेना ने पहलगाम हमले को जख्मों का बदला लिया है। इसके लिए भारतीय सेना ने मंगलवार की देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर जबरदस्त एयरस्ट्राइक की है। कहा जा रहा है कि भारत ने आतंकवादियों के 9 ठिकानो को राख में मिला दिया है।

भारत की तरफ से आतंकवादियों पर किए गए इस जबरदस्त कार्रवाई के बाद कई प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा कि इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी सरकार के साथ हैं। तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘भारत, भारतीयों और भारतीय सेना ने कभी भी अपने देश में किसी भी प्रकार का आतंकवाद और अलगाववाद बर्दाश्त नहीं किया है और ना ही कभी करेंगे।भारतीय सेना ने हर बार माताओं की कोख, बहनों की कलाई, और उनके माथे के सिंदूर की रक्षा की है।

हम सत्य, अहिंसा और शांति को मानने वाले लोग है। हम भारतीय कभी गलत नहीं करते लेकिन अगर कोई हमारे साथ गलत करता है तो फिर हम सहते नहीं। आतंकवाद को पोसने वाले लोग यदि हमारी एकता, अखंडता और संप्रभुता पर प्रहार करेंगे तो हमें एकजुट होकर मुँह तोड़ जवाब देना आता है। आतंकवाद के विरुद्ध इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना और सरकार के साथ है।’

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

5 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

11 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

23 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

23 घंटे ago