तेज प्रताप यादव प्रकरण में अब अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव पर उनकी पार्टी ने ऐक्शन लिया है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश गौरव (यादव) को उनके पद से हटाते हुए छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। गुरुवार को रालोजपा के राष्ट्रीय महासचिव एल्विस जोसफ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस के हवाले से जारी पत्र के माध्यम से यह जानकारी सार्वजनिक की।
पार्टी ने वर्तमान राजनैतिक घटनाक्रम को देखते हुए उनके निष्कासन की जानकारी दी है। मालूम हो कि आकाश यादव ने पिछले दिनों राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव उनके पुत्र तेजस्वी यादव पर टिप्पणी की थी। उन्होंने तेज प्रताप यादव के पार्टी व परिवार से निष्कासन का भी विरोध किया था।
आपको बता दें कि अभी हाल ही में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट वायरल हुआ था। इसमें तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव से अपने रिश्ते के बारे में बताया था। तेज प्रताप यादव ने बताया था कि वो अनुष्का यादव के साथ 12 सालों से रिलेशनशिप में हैं। बता दें कि तेज प्रताप यादव की शादी साल 2018 में ऐश्वर्या राय से हुई थी। लेकिन फिलहाल दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में है।
अनुष्का यादव के साथ तेज प्रताप की तस्वीर सामने आने के बाद राजद सुप्रीमो और उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप पर कड़ा ऐक्शन लिया था। लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। हालांकि, बाद में इस पूरे घटनाक्रम पर अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव भी सामने आए थे और उन्होंने अपनी बात रखी थी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…