बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। यहां पर एक ग्रैजुएट लड़की ने अपने बचपन के प्यार, जो आठवीं फेल है, से शादी कर ली। उसने वीडियो जारी कर बताया कि वह अपनी मर्जी से भागी है, उसका अपहरण नहीं हुआ। परिवार वाले उसकी मर्जी के खिलाफ दूसरी जगह शादी करा रहे थे। युवती ने अपने पिता के आरोपों को गलत बताया है और पुलिस प्रशासन से मदद की मांग की है।
वायरल हो रहा वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़की की मांग में एक लड़का सिंदूर डाल रहा है। सिंदूर दान के वक्त आसपास कोई दिख नहीं रहा है। हालांकि वीडियो देखने से लग रहा है कि जब लड़का सिंदूर डाल रहा है तो कोई वीडियो बना रहा है। शादी करने के बाद लड़की सामने आती है और बताती है कि उसने अपनी मर्जी से कोर्ट में शादी की। इसमें किसी का कोई दबाव नहीं था।
अपनी मर्जी से घर छोड़कर आई
युवती ने वीडियो में कहा कि हमारा अपहरण नहीं हुआ। वह अपनी इच्छा से घर छोड़कर आई है। उसने यह भी कहा कि उसके परिवार वाले उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी शादी कहीं और तय कर रहे थे। इसलिए उसने यह कदम उठाया। इस दौरान उसने अपने पिता के आरोपों को गलत बताया है। उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से शादी की है और उस पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं था।
पुलिस-प्रशासन से मदद की मांग
इस दौरान युवती ने पुलिस-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। युवती ने कहा कि मैं बालिग हूं और मैं अपनी मर्जी से शादी की हूं। उसने आगे कहा कि मेरे पति और उनके परिवार पर जो भी केस किया गया है, वह सही नहीं है। उसने यह भी कहा कि मेरे घर वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि जहां दिख जाओगे, जान से मार देंगे। ऐसे में मुझे पुलिस-प्रशासन से मदद चाहिए। ताकि हम सुरक्षित रह सकें।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…