समस्तीपुर :- समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। रामभद्रपुर रेलवे गुमटी के पास क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिला है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। कल्याणपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर सुबह के समय महिला के शव को देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आउटर सिग्नल के बाहर शव पड़ा था। इस वजह से कल्याणपुर पुलिस ने पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आशंका जताई जा रही है कि झटका लगने की वजह से महिला नीचे गिर गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पहचान के लिए उसके शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा।
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…