समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकण्ठ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, नवाचारों और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। विद्यालय की व्यवस्थाओं और अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण को देखकर उन्होंने प्रसन्नता जताई और इसे अन्य विद्यालयों के लिए अनुकरणीय बताया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सबसे पहले विद्यालय कार्यालय में विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने मीना मंच, बाल संसद, सुरक्षित शनिवार और इको क्लब से संबंधित पंजियों की जांच की। बच्चों के लिए बनाए गए पार्ट लीवर रजिस्टर, शिक्षकों के वैकल्पिक कर्तव्य आवंटन पंजी और आकस्मिक अवकाश पंजी के व्यवस्थित रखरखाव की उन्होंने विशेष रूप से सराहना की।
इसके बाद नगर आयुक्त ने बाल संसद और मीना मंच के बच्चों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की। उन्होंने विद्यालय में संचालित कालिदास पुस्तकालय, विद्यापति सभागार, किचन गार्डन, प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, पिंक रूम, किचन शेड और कचरा प्रबंधन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि विद्यालय में किए जा रहे नवाचार और व्यवस्थाएं दूसरे विद्यालयों के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने बच्चों को छुट्टी और रविवार के दिन टोली बनाकर आसपास की महादलित बस्तियों में जाने तथा स्वच्छता दूत के रूप में लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने की सलाह दी। मौके पर उप नगर आयुक्त विभूति रंजन सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…
समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…
समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…