Bihar

यूपी से बिहार आकर गुरुजी बने तीन बीपीएससी शिक्षक गिरफ्तार, आरक्षण के लिए आधार में बदल दिया एड्रेस

बिहार सरकार ने इस बार शिक्षकों की भारी बहाली की है. बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के भी अभ्यर्थी बिहार में आकर शिक्षक की नौकरी कर रहे हैं, लेकिन अब तीन फर्जी शिक्षकों को पुलिस ने जालसाजी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी बेगूसराय जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से काउंसलिंग के दौरान की गई है. फर्जी शिक्षकों की गिरफ्तार होने के बाद शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया.

बेगूसराय में फर्जी शिक्षक गिरफ्तार:

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने राजदेव राम ने बताया कि बुधवार को बेगूसराय में TRE 3 की नियुक्ति के लिए शिक्षकों का काउंसलिंग किया जा रहा था. तीनों अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. इन पर आरोप है कि ये लोग फर्जी तरीके से बिहार का आधार कार्ड बनवाकर यहां आरक्षण का लाभ लेकर नियुक्ति पाना चाहते थे.

आधार कार्ड से छेड़छाड़:

बेगूसराय डीईओ ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान जब उन लोगों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र के साथ-साथ जब इनके आधार कार्ड की जांच की गई तो पाया गया कि इन लोगों ने आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ कर के अपना पता बदल दिया था. इस दौरान तीनों को फर्जी शिक्षा अभ्यर्थी घोषित करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया गया. अब नगर थाना में प्राथमिक दर्ज कर इनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है.

यूपी के हैं चारों फर्जी शिक्षक:

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये शिक्षक अभ्यर्थियों में पप्पू कुमार भारती, अखिलेश कुमार, शिव शंकर गोंड एवं दीपक कुमार शामिल हैं. ये चारों शिक्षक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं जो कि टीआरई 3 की वैकेंसी निकलने के बाद फर्जी तरीके से आधार कार्ड बिहार का बनाकर आरक्षण का लाभ लेने के लिए दस्तावेज लगाए थे.

एक अभ्यर्थी फरार:

उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के दौरान जांच पड़ताल की गई तो शिक्षक अभ्यर्थी धाराएं. जिसमें से दीपक कुमार भागने में सफल रहे. इन सभी शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज शिक्षा विभाग के द्वारा कराई जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

49 मिनट ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

1 घंटा ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

2 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

12 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

13 घंटे ago