Samastipur

समस्तीपुर RSB इंटर स्कूल में जिला स्तरीय TLM मेला- 2.0 का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बिहार शिक्षा परियोजना समस्तीपुर द्वारा निपुण बिहार मिशन के तहत राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना एवं राज्य एफएलएन नोडल पदाधिकारी सह निदेशक प्राथमिक शिक्षा के निर्देशानुसार प्रारंभिक विद्यालयों में पाठ्य-पुस्तकों के अधिगम प्रतिफलों, पाठों के साथ संरेखित करने के लिए आरएसबी इंटर स्कूल में जिला स्तरीय टीएलएम मेला- 2.0 का आयोजन किया गया। इस मेला में सभी प्रखंडों से हिंदी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण विज्ञान एवं उर्दू विषयों से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान मानवेंद्र कुमार राय, टीई काेऑर्डिनेटर सह संभाग प्रभारी अर्जुन कुमार, सीटीई समस्तीपुर की वरीय व्याख्याता डॉ. अंजली कुमारी, डायट पूसा के वरीय व्याख्याता रिजवान अंसारी, पीटीईसी पटोरी के व्याख्याता शिवचन्द्र राय, पीटीईसी रामपुर जलालपुर के व्याख्याता अर्चना कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिथान मनोज कुमार मिश्रा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिवाजीनगर रामजन्म सिंह प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार झा, कार्यक्रम सहायक मो. शफीक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

डीपीओ एसएसए ने कहा कि टीएलएम मेला 2.0 एक ऐसा मंच है जहां शिक्षक अपनी रचनात्मक शिक्षण सामग्री प्रदर्शित करते हैं। जिससे बच्चों को खेल और गतिविधियों के माध्यम से विषयों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है तथा शिक्षकों को अपनी रचनात्मकता दिखाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी शिक्षकों के द्वारा बनाये गये विषयवार टीएलएम का मूल्यांकन करते हुए विषयवार उत्कृष्ट टीएलएम का चयन किया गया।

हिन्दी विषय में प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति रामपुर रजवा, प्रखंड हसनपुर की मंजू सहनी, अंग्रेजी विषय में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मोहनपुर प्रखंड समस्तीपुर के ऋतुराज जायसवाल, गणित विषय में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सिरसिया, प्रखंड बिताने के प्रवीण कुमार पंकज, पर्यावरण विज्ञान विषय में रा. मध्य विद्यालय, लिलहौल प्रखंड सिंघिया की सुप्रिया मधु व उर्दू विषय में रा. उत्क्रमित मकतब चांदचौर रहिमपुर की आरजू आफरीन के टीएलएम का चयन उत्कृष्ट टीएलएम के रूप में किया गया। सभी उत्कृष्ट टीएलएम बनाने वाले शिक्षकों को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान मानवेंद्र कुमार राय ने प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किय। वहीं शेष सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

27 मार्च को पटना में होने वाले राज्य स्तरीय टीएलएम मेला में समस्तीपुर जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे :

उत्कृष्ट टीएलएम बनाने वाले शिक्षकों को अब दिनांक 27 मार्च को पटना में होने वाले राज्य स्तरीय टीएलएम मेला में समस्तीपुर जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगसारा सरायरंजन के अध्यापक मनीष चन्द्र प्रसाद, उच्च माध्यमिक विद्यालय दिघरा पूसा के अध्यापक मुकेश कुमार मृदुल, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के अध्यापक मंगलेश कुमार ने मेला के सफल संचालन में सहयोग किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

21 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

1 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

1 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

2 दिन ago