समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

‘ख्वाब देखते रहिए, कभी सीएम नहीं बन पाएंगे’:ललन सिंह ने तेजस्वी पर कसा तंज

IMG 20241130 WA0079

केंद्रीय मंत्री और सीएम नीतीश कुमार के करीबी ललन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधा है। पटना एयरपोर्ट पर ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव कभी सीएम नहीं बन पाएंगे। सिर्फ ख्वाब देखते रहिए। अपराध क्या होता है, ये उनको पता ही नहीं है। आंकड़े जारी करने से कुछ नहीं होता है।

तेजस्वी के सीएम बनने के सवाल पर ललन सिंह ने तंज कसते हुए कहा, ‘पत्रकार जी, आप भी रात में सपना देख लीजिए। सपने में ही पूरे देश का शासन कर लीजिए। सुबह उठने के बाद हकीकत का खुद ही पता चल जाएगा। सपना देखना कोई बुरी बात नहीं है, इसलिए तेजस्वी यादव को भी सपने देखने दीजिए।’

IMG 20250125 WA0063paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

ललन सिंह ने आगे कहा कि- तेजस्वी यादव के माता-पिता ने कभी कोई काम नहीं किया। इसलिए उन्हें प्रगति का मतलब ही नहीं पता है। सीएम नीतीश कुमार हर जिले में विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। अधूरे कामों को पूरा किया जा रहा है। यही असली प्रगति यात्रा है।

IMG 20250204 WA0010IMG 20240904 WA0139

वहीं, दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री के सवाल पर कहा, ‘कांग्रेस को किसी भी बात पर आपत्ति हो सकती है। उन्हें लगता है कि सिर्फ उनके परिवार की महिलाएं ही शासन कर सकती हैं। आम महिलाएं नहीं।’

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20241218 WA0041IMG 20250126 WA0106IMG 20230818 WA0018 02