Bihar

बिहार सरकार को सर्वे में मिल गई 18 लाख एकड़ सरकारी जमीन, राजस्व और भूमि सुधार विभाग की बड़ी काययाबी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में जारी जमीन सर्वे के बीच नीतीश सरकार ने अब तक सरकारी जमीन के 31 लाख खेसरा की पहचान की है जिसका रकबा 17.86 लाख एकड़ बन रहा है। ये जानकारी राजस्व और भूमि सुधार विभाग के द्वारा जारी आंकड़े में दी गई है। बिहार में इस तरह का लैंड सर्वे 70 साल के बाद हो रहा है जिसके जरिए सरकार अपनी जमीन भी खोज और पहचान रही है। इतने बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन को खोज निकालना राजस्व और भूमि सुधार विभाग की बड़ी काययाबी है। इस जमीन का उपयोग सरकारी योजनाओं और उद्योगपतियों के निवेश प्रस्तावों पर जमीन देने के लिए हो सकता है।

राज्य सरकार ने इससे पहले लाखों एकड़ सरकारी जमीन का खाता-खेसरा लॉक किया था, जिससे कोई उसमें हेरफेर ना कर पाए। राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पुष्टि के बाद सरकारी जमीन की सही तस्वीर सामने आएगी। उन्होंने कहा- “पिछली बार सर्वे दशकों पहले हुए थे तो संभावना है कि सरकारी जमीन का इस्तेमाल इस दौरान योजनाओं के लिए हुआ हो। इसलिए पुष्टि के बाद ही पता चलेगा कि अब कितनी सरकारी जमीन उपलब्ध है।”

विभाग के एक सीनियर अफसर ने बताया कि सरकारी जमीन पूरे राज्य में फैली हुई है। इसलिए ये पहचान तो हो गई है कि कितनी जमीन है। अब जांच और पुष्टि के दौरान ये पता चलेगा कि उस पर कोई अवैध कब्जा या अतिक्रमण तो नहीं है। अगर ऐसी बात मिली तो उस पर कार्रवाई भी होगी। सभी जिलों के डीएम को सरकारी जमीन को जमीन माफियाओं से बचाने कहा गया है।

एसीएस ने कहा कि सरकारी जमीन के खेसरा को लॉक जिला स्तर पर बनाई गई समिति ने किया है। अगर किसी आदमी ने उस जमीन पर अपना दावा किया है तो उसके कागजात का परीक्षण वो समिति कर रही है। अगर किसी का दावा सही होगा तो प्रक्रिया के तहत उसे राहत मिलेगी। राज्य सरकार ने लोगों को जमीन के पेपर वगैरह दुरुस्त करने के लिए पर्याप्त समय देने के मकसद से पहले ही सर्वे की मियाद एक साल के लिए बढ़ाकर जुलाई 2026 कर दी है।

एसीएस सिंह ने कहा कि इस पूरी कवायद का मकसद राज्य की सारी जमीन के लैंड रिकॉर्ड को डिजिटल करना है ताकि दो लोगों के बीच जमीन के विवाद ना हों। उन्होंने कहा कि राज्य में कई आपराधिक वारदात के पीछे जमीन का विवाद कारण में रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में जमीन के विवाद सुलझाना बहुत लंबे समय से बाकी काम है और पहले की सरकारें इस मसले से दूर ही रहीं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने चुनावी साल में राजनीतिक जोखिम के बावजूद जमीन के विवाद को निपटाने के लिए यह कदम उठाया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

1 घंटा ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

2 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

2 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

14 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

14 घंटे ago