Bihar

बिहार बोर्ड का मास्टर प्लान, अब परीक्षा छूट जाने पर भी न हों परेशान, इसी साल फिर मिलेगा मौका

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 से 15 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की जा रही है. बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 17 से 25 फरवरी 2025 के बीच होगी. 01 फरवरी को हुई बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कई स्टूडेंट्स ने एंट्री न मिलने की शिकायत की थी. अब इन स्टूडेंट्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है. बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहे स्टूडेंट्स के लिए मास्टर प्लान बनाया है.

इसके अनुसार, जिन स्टूडेंट्स की बोर्ड परीक्षा छूट गई थी, उन्हें इसी साल फिर से एग्जाम देने का मौका दिया जाएगा (BSEB 12th Exam 2025). इन कैंडिडेट्स के लिए बिहार बोर्ड की विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी. इससे उनका 1 साल बर्बाद होने से बच जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार की राजधानी पटना में पहले ही दिन 590 परीक्षार्थी एब्सेंट थे. ऐसा ही हाल बिहार के अन्य जिलों में भी था. बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 छूट जाने पर कई स्टूडेंट्स के रोने-बिलखने की फोटोज़ वायरल हुई थीं.

बिहार बोर्ड की परीक्षा दोबारा कब होगी?

बिहार बोर्ड परीक्षा में किसी भी वजह से अनुपस्थित रहे स्टूडेंट्स का यह साल बर्बाद नहीं होगा (Bihar Board 12th Exam 2025). बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इसी साल अप्रैल या मई में इन कैंडिडेट्स के लिए विशेष परीक्षा आयोजित करेगी. बिहार बोर्ड की विशेष परीक्षा के लिए मार्च 2025 में फॉर्म भरवाए जाएंगे. बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

1 घंटे पहले पहुंच जाएं परीक्षा केंद्र

बिहार बोर्ड ने परीक्षा गाइडलाइंस में स्टूडेंट्स को एग्जाम शुरू होने से 1 घंटा पहले सेंटर पहुंचने का सख्त निर्देश दिया है. बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 दो पालियों में हो रही है. दोनों ही पालियों में परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले गेट बंद कर दिया जा रहा है. इसलिए बेहतर रहेगा कि स्टूडेंट्स एक्सट्रा टाइम लेकर ही परीक्षा देने के लिए जाएं. बिहार बोर्ड परीक्षा केंद्र के गेट पर बड़े-बड़े अक्षरों में एग्जाम टाइमिंग का नोटिफिकेशन चिपकाया गया है.

चेकिंग में भी लगता है टाइम

हर साल बिहार बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल और पेपर लीक जैसी खबरें आती हैं. इससे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की साख पर काला धब्बा लगता है. इसलिए बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 में सख्ती के साथ हर कैंडिडेट की तलाशी लेने का निर्देश दिया गया है. सभी परीक्षार्थियों को बिहार बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड दिखाने पर ही एंट्री दी जा रही है. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी ऐसी चीज लेकर न जाएं, जिसके लिए मना किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

4 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

5 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

5 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

12 घंटे ago