Bihar

ऑस्ट्रेलियाई नागरिक को बिहार में दफनाया, पत्नी बोली- अंतिम ईच्छा थी भारत में दफन होने की

ऑस्ट्रेलिया के कैनेबरा निवासी 91 वर्षीय पर्यटक डोनाल्ड सम्स का दिल का दौरा पड़ने से बिहार के मुंगेर में निधन हो गया. वे अपनी पत्नी एलिस जोन के साथ हल्दिया (पश्चिम बंगाल) से वाराणसी जाने वाले एक क्रूज में यात्रा कर रहे थे. क्रूज पर उनके साथ विभिन्न देशों के 42 अन्य पर्यटक भी मौजूद थे. 21 फरवरी को जब क्रूज सुल्तानगंज के पास पहुंचा, तो अचानक डोनाल्ड सम्स की तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद पत्नी ने तुरंत दिल्ली स्थित ऑस्ट्रेलियाई दूतावास को सूचना दी और सम्स को मुंगेर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां 22 फरवरी को उनकी मृत्यु हो गई.

पत्नी ने लिया बड़ा फैसला, मुंगेर में ही दफनाया गया शव

डोनाल्ड सम्स की मृत्यु की सूचना ऑस्ट्रेलियाई दूतावास को दी गई. दूतावास से बातचीत के बाद उनकी पत्नी ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और भारत में ही दफनाने की इच्छा जताई. उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन को औपचारिक आवेदन दिया.

दूतावास और डोनाल्ड सम्स के परिवार की सहमति के बाद प्रशासन ने दंडाधिकारी की देखरेख में उनके शव को मुंगेर के चुरंबा स्थित कब्रगाह में दफनाने की अनुमति दी. चर्च के फादर ने विधि-विधान से अंतिम संस्कार संपन्न करवाया और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई.

पिता की भी भारत में हुई थी मौत

डोनाल्ड सम्स की पत्नी एलिस जोन ने बताया कि उनके ससुर इरनेस्ट सम्स की भी मृत्यु भारत में हुई थी और उन्हें भी यहीं दफनाया गया था. कुछ दिनों बाद उनके ससुर की बरसी थी, इसलिए वे पति के साथ क्रूज से वाराणसी जा रही थीं, जहां वे गंगा घाट पर जलार्पण करने वाली थीं. उन्होंने कहा कि उनके पति की भी अंतिम इच्छा थी कि वे भारत में अंतिम सांस लें और अपने पिता की तरह यहीं दफन हों.

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

3 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

5 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

11 घंटे ago