Weather

फरवरी में ही चढ़ने लगा पारा, बिहार में झुलसाने लगी धूप! जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में इस बार मौसम का रुख कुछ अलग ही नजर आ रहा है. जहां मानसून में अच्छी बारिश नहीं हुई, वहीं सर्दियों में ठंड भी ज्यादा प्रभावी नहीं रही. अब फरवरी का महीना भी असामान्य गर्मी के कारण चर्चा में है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, इस साल फरवरी में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. बीते पांच वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ है कि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर 32 डिग्री तक पहुंच चुका है.

गर्मी ने दी दस्तक, आने वाले दिनों में और बढ़ेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार, तापमान में अभी और बढ़ोतरी होने की संभावना है. पश्चिमी हवाओं में बन रही ट्रफ रेखा गंगेटिक पश्चिम बंगाल से होते हुए उड़ीसा और दक्षिण छत्तीसगढ़ तक फैली हुई है, जो लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है. इसका प्रभाव यह रहेगा कि आगामी 48 घंटों तक मौसम में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. बारिश की संभावना फिलहाल न के बराबर है, जिससे शुष्क मौसम बना रहेगा और सूरज की तेज किरणें लोगों को गर्मी का अहसास कराएंगी.

कैसा रहेगा आज का मौसम?

आज, 24 फरवरी की सुबह हल्की धुंध और ठंडी हवा के साथ शुरू हुई, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, धूप तीखी होती जाएगी. आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, जिससे धूप का असर तेज रहेगा. पश्चिमी दिशा से हल्की गति की पछुआ हवाएं चल सकती हैं. अनुमान के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 28°C से 32°C के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 14°C से 18°C के बीच रहने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फरवरी के अंत तक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

बदलते मौसम का असर और सतर्कता

फरवरी में ही बढ़ती गर्मी ने लोगों को चौंका दिया है. तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी यह संकेत देती है कि इस बार गर्मी का मौसम अधिक तीव्र हो सकता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इस असामान्य गर्मी के चलते लोगों को खुद को हाइड्रेटेड रखने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है. मौसम के इस अप्रत्याशित बदलाव को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन इसका एक बड़ा कारण हो सकता है. ऐसे में आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज पर नजर रखना बेहद जरूरी होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

2 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

6 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

7 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

7 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

8 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

8 घंटे ago