Bihar

आज पटना में जुटेंगे देशभर के विधानसभा अध्यक्ष:42 साल बाद बिहार को मिली मेजबानी, संसद और विधायिका पर होगी चर्चा

बिहार में करीब 42 साल बाद आज यानी सोमवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय पीठासीन सम्मेलन शुरू हो रहा है। कार्यक्रम विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में होगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे।

कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में भाषण लोकसभा स्पीकर ओम बिरला देंगे। बता दें कि यह सम्मेलन 1982 के बाद बिहार में हो रहा है। तब कांग्रेस के राधा नंदन झा विधानसभा अध्यक्ष थे।

इस सम्मेलन में पूरे देश के पीठासीन पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा 28 राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, 6 विधानसभा परिषद के सभापति और केंद्र शासित प्रदेशों के स्पीकर समेत करीब 300 अतिथि शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश भी मौजूद रहेंगे।

विधानसभा में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के चैंबर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं, राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश के लिए संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी के चैंबर में व्यवस्था की गई है।

लोकसभा के महासचिव डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के चैंबर में बैठेंगे तो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के चैंबर में राज्यसभा के महासचिव के बैठने की व्यवस्था की गई है। सम्मेलन में संसद और विधायिका (चुने हुए प्रतिनिधियों का समूह) की भूमिका पर विस्तार से चर्चा होगी।

पटना के पर्यटन स्थल भी देखेंगे गेस्ट

सम्मेलन में शामिल होने वाले सभी अतिथि 19 जनवरी यानी रविवार की शाम से ही पटना पहुंच चुके हैं। सम्मेलन का समापन सत्र 21 जनवरी को सेंट्रल हॉल में होगा और इसके बाद सभी गेस्ट पटना के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे हरि मंदिर साहिब गुरुद्वारा, बापू टावर, सभ्यता द्वार और बिहार संग्रहालय जाएंगे।

1982 के बाद हो रहा सम्मेलन

अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन, भारत के विधायी निकायों की सर्वोच्च संस्था है। सम्मेलन के आयोजक लोकसभा सचिवालय होते है। पटना में यह सम्मेलन इससे पहले 1982 में हुआ था। तब बिहार विधानसभा के अध्यक्ष कांग्रेस नेता राधानंदन झा थे। अभी देश के 22 राज्यों और 3 केन्द्र शासित प्रदेशों में विधानसभा हैं। जबकि 6 राज्यों में विधानसभा और विधान परिषद दोनों हैं। सम्मेलन में लोकसभा और राज्यसभा के पीठासीन अधिकारी भी शामिल होते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

8 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

10 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

21 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

21 घंटे ago