Bihar

बिहार: स्कूल जाते समय बाइक पर गिरी पेड़ की डाल, BPSC शिक्षिका की मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसे में बीपीएससी शिक्षिका की मौत हो गई. मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड के मध्य विद्यालय तालीमपुर के एक शिक्षक और शिक्षिका विद्यालय जा रहे थे. इसी बीच रास्ते में अचानक एक पेड़ की टहनी टूटकर चलती बाइक पर गिर गई. जिससे शिक्षिका की मौत हो गई. जबकि बाइक चला रहे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए.

मुजफ्फरपुर में शिक्षिका की मौत:

मृतक शिक्षिका के नाम विशाखा कुमारी है. वह उत्तर प्रदेश बांदा की रहने वाली है. घायल शिक्षक की पहचान शिवराहा मझौलिया के फूलबाबू राय के रूप में हुई है. मीनापुर थानेदार संतोष रजक ने बताया कि स्कूल जाने के क्रम में रास्ते में पेड़ के डाल गिरने से एक शिक्षका की मौत हो गई है दूसरा घायल है जो कि घायल इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है.

घटना सीसीटीवी में कैद:

पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों शिक्षक अपनी बाइक से जा रहे थे. वहीं दूसरी तरफ से एक ट्रक आ रही होती है. सामने से आ रहा ट्रक सड़क किनारे लगे एक पेड़ से टकराता है और पेड़ की डाल टूटकर सड़क से गुजर रहे बाइक पर जा गिरती है.

बाइक से जा रही थी स्कूल:

जानकारी के मुताबिक विशाखा देवी आज सुबह अपने पड़ोस में रहने वाले सरकारी टीचर फूलबाबू के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी. स्कूल जाने के दौरान जैसे ही बाइक गंगा सागर पुल के पास देवी स्थान पहुंची कि अचानक पेड़ की डाल टूट कर उनके ऊपर गिर गई.

दो साल पहले हुई थी पोस्टिंग:

बताया जाता है कि दो साल पहले ही विशाखा की तालीमपुर मिडिल स्कूल में पोस्टिंग हुई थी. बताया जा रहा है कि घायल टीचर फूलबाबू राय ने फोन कर पूरी जानकारी मीनापुर थाना की पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया.

हेलमेट की वजह से फूलबाबू की बची जान:

बताया जा रहा है कि बाइक चला रहे फूलबाबू राय ने हेलमेट पहने हुए थे. जिसकी वजह से उनकी जान बच गई. जबकि BPSC टीचर विशाखा ने हेलमेट नहीं पहनी हुई थी. दरअसल,पेड़ की डाल टूटकर बाइक पर जैसे ही गिरी पीछे बैठी विशाखा सिर के बल जमीन पर गिर पड़ी. अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

9 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

10 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

11 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

11 घंटे ago