Bihar

बिहार: दबोचा गया रिश्वतखोर राजस्व कर्मचारी, 51 हजार घूस के साथ हुआ गिरफ्तार

निगरानी विभाग की टीम ने बिहार के सीतामढ़ी जिला अन्तर्गत पुपरी अंचल के राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक भोगेन्द झा को 51,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. उसके विरुद्ध निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई गयी थी.

बताया गया है कि दाखिल खारिज करने के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही है. विभाग ने अपने स्तर से इसका पता किया. इसमें रिश्वत मांगने का आरोप सही पाया गया. इसी आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई.

पटना ले गयी निगरानी टीम

सोमवार की सुबह निगरानी की टीम ने जाल बिछाया. जैसे ही पीड़ित ने राजस्व कर्मी को रिश्वत दी, तभी टीम ने उसे दबोच लिया. उसे गिरफ्तार कर अपने साथ पटना लेकर रवाना हो गई. बताया जा रहा है कि राजस्व कर्मी से पटना में पूछताछ की जायेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

Facebook, X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं, बिहार में IG-DIG को मिली नई पावर

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने…

15 मिनट ago

FIR तक ही सिमटी समस्तीपुर पुलिस, चोरी की अधिकांश वारदातों में हाथ खाली, शहर में बढ़ती चोरी पुलिस के लिए बनी चुनौती

समस्तीपुर : शहर और उसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय से चोरी की…

21 मिनट ago

दरभंगा-नई दिल्ली और बरौनी क्लोन स्पेशल समेत 12 ट्रेनों की अवधि बढ़ी, अगस्त तक चलेंगी

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक दर्जन क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन…

32 मिनट ago

अवैध हथियार रखने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को सुनायी तीन वर्ष की सजा

समस्तीपुर : अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी द्वितीय दीपक कुमार की अदालत ने मुफस्सिल थाना कांड…

47 मिनट ago

8 सूत्री मांगों को लेकर NSUI ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

समस्तीपुर : जिले में छात्रों की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था और जनसरोकार के मुद्दों को लेकर…

10 घंटे ago

छात्र-युवा आंदोलन की जीत पर आइसा का संकल्प मार्च, शिक्षा नीति वापस लेने की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्र-युवा आंदोलन की जीत के उपलक्ष्य में गुरुवार…

10 घंटे ago