Bihar

बिहार में 40 पैसे प्रति यूनिट सस्ती होगी गांव की बिजली, कंपनी ने दिया यह खास प्रस्ताव

बिहार के गांवों में रहनेवाले लोगों को सस्ती बिजली मिलेगी. गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजर -बसर करनेवाले बीपीएल (कुटीर ज्योति) और घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर बिजली देने का प्रस्ताव है. बिहार के सवा करोड़ से अधिक ग्रामीण घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मौजूदा दर की तुलना में आगामी 1 अप्रैल 2024 से यह रियायत मिलेगी. खासकर वैसे उपभोक्ता जो महीने में 50 यूनिट से अधिक बिजली खपत करेंगे उन्हें 40 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी. उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने का प्रस्ताव बिजली कंपनी ने बिहार विद्युत विनियामक आयोग को दिया है. विनियामक आयोग का निर्णय आते ही यह प्रभावी हो जाएगा.

सरकार अभी इतना दे रही अनुदान

अभी कुटीर ज्योति के उपभोक्ताओं को 50 यूनिट तक 7.42 रुपये प्रति यूनिट बिजली का प्रावधान है. इसमें सरकार 5.45 रुपये प्रति यूनिट अनुदान देती है और उपभोक्ताओं को मात्र 1.97 रुपये प्रति यूनिट ही देना पड़ता है. लेकिन, 50 यूनिट से अधिक खपत होने पर घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं के अनुसार ही बिजली बिल देना पड़ता है, जबकि ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 50 यूनिट तक बिजली खपत करने पर 7.42 रुपये प्रति यूनिट का प्रावधान है. लेकिन राज्य सरकार इसमें से 4.97 रुपये प्रति यूनिट का अनुदान देती है और लोगों को 50 यूनिट तक बिजली खपत करने पर मात्र 2.45 रुपये प्रति यूनिट के अनुसार ही बिजली बिल देना पड़ रहा है. वहीं 50 यूनिट से अधिक खपत करने पर 7.96 रुपये प्रति यूनिट का प्रावधान है. इसमें से राज्य सरकार 5.11 रुपये प्रति यूनिट अनुदान देती हैऔर उपभोक्ताओं को मात्र 2.85 रुपयेप्रति यूनिट के अनुसार ही बिजली बिल देना पड़ रहा है.

कंपनी ने एक स्लैब में न्यूनतम शुल्क रखा

बिजली कंपनी की ओर से विनियामक आयोग को सौंपी गई टैरिफ याचिका में ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एक ही स्लैब करने का प्रस्ताव दिया गया है. प्रस्ताव में कंपनी ने न्यूनतम शुल्क ही रखा है. यानी उपभोक्ताओं से 7.42 रुपये प्रति यूनिट ही वसूलने का प्रस्ताव दिया गया है. इस पर अनुदान मिलने के बाद उपभोक्ताओं को मात्र 2.45 रुपये प्रति यूनिट ही बिजली बिल देना होगा. चूंकि अभी 50 यूनिट से अधिक खपत करने पर कुटीर ज्योति और ग्रामीण घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 2.85 रुपये प्रति यूनिट बिजली बिल देना पड़ रहा है. ऐसे में एक अप्रैल के बाद ग्रामीण उपभोक्ताओं में जो 50 यूनिट से अधिक बिजली खपत करेंगे, उनको 40 पैसे प्रति यूनिट की बचत होगी.

स्मार्ट मीटर लगाने पर मिलेगी सस्ती बिजली

ग्रामीण इलाकों में जो घरेलू उपभोक्ता स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाएंगे, उन्हें एक अप्रैल से 65 पैसे यूनिट तक सस्ती बिजली मिलेगी. कंपनी ने राज्य भर के स्मार्ट प्रीपेड मीटर के उपभोक्ताओं को 25 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली देने का प्रस्ताव सौंपा है. ऐसे में ग्रामीण इलाकों के कुटीर ज्योति और घरेलू श्रेणी के उपभोक्ता जो अपने यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाएंगे और महीने में 50 यूनिट से अधिक बिजली खपत करेंगे तो उनको 65 पैसे यूनिट तक सस्ती बिजली मिलेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

4 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

4 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

10 घंटे ago