Bihar

बिहार: विदेशी मेम को भाया बिहारी छोरा, अमेरिकी दुल्हन छपरा में आज रचाएगी शादी

एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेने वाले है तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी युवती भारतीय युवक से शादी रचाएंगी। बिहार के छपरा में एक ऐसी अनोखी शादी होने वाली है। इसकी चर्चा बिहार के छपरा ही नहीं, बल्कि अमेरिका में भी हो रही हैं। इसमें दूल्हा देसी तो दुल्हन विदेशी है।

हल्दी, मेहंदी, मंडप और सात फेरों की भारतीय संस्कृति में रमी विदेशी दुल्हन यानी अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य अंतर्गत काउंटी बर्कशायर (यूएसए) की रहने वाली सफायर सेंगर भारतीय संस्कृति और परिधान में बिहार के सारण जिलांतर्गत मांझी प्रखंड सह दाउदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदउपुर गांव निवासी नागेन्द्र सिंह के पुत्र आनंद कुमार सिंह के साथ गांव के ही मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज से अनूठा शादी करने वाली है। अनोखी शादी समारोह में शामिल होने चंदऊपुर गांव लगभग एक दर्जन से अधिक अमेरिकन पहुंचे हुए हैं।

दो दिलों के मिलने में सरहदों की बाधाएं नहीं आईं

परिजनों ने बताया कि कि ट्रंप के शपथ ग्रहण के दिन यह शादी रखी गई है। गांव के ही मंदिर में हजारों ग्रामीणों सहित स्थानीय समाजसेवियों की उपस्थिति में शादी होने वाली है। जिसकी चर्चा सोशल मीडिया साइट्स पर जमकर हो रही है। हालांकि इसकी तैयारी कई दिनों से हो रही थी। लेकिन विदेशी मेहमान कल ही गांव आए हुए हैं। इनलोगों के आते ही देखने के लिए सैकड़ों की भीड़-उमड़ पड़ी। हालांकि इन दो दिलों के मिलने में सरहदों की बाधाएं नहीं आईं है। क्योंकि शादी समारोह यहां नहीं बल्कि ईश्वर के द्वारा बनाई गई होती है। हमलोग तो केवल साक्षी के रूप में मौजूद रहते है।

अमेरिकन भारतीय संस्कृति और परिधान में नजर आने वाले हैं

जिस तरह से भारत के अमेरिका से नजदीकियां जगजाहिर है, ठीक उसी तरह से भारतीय युवक ने अमेरिका की युवती से शादी रचा आपसी संबंध को मजबूत बनाने में भी अहम भूमिका निभाई है। बिहार के चंदउपुर गांव निवासी नागेन्द्र सिंह के घर शादी समारोह में शामिल होने आए विदेशी मेहमान भी भारतीय परंपराओ और संस्कृति के रंग में नजर आ रहे है। क्योंकि हल्दी की रस्म के दौरान सभी ने पीले रंग के कपड़े पहन कर शादी समारोह के दौरान शगुन के रूप में गीत संगीत के दौरान थिरकते नजर आ रहे है। वही शादी के दौरान भी सभी अमेरिकन भारतीय संस्कृति और परिधान में नजर आने वाले हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

5 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

6 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

6 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

7 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

17 घंटे ago