मशहूर प्लेबैक सिंगर उदित नारायण के खिलाफ बिहार के एक फैमिली कोर्ट ने 10 रुपये का जुर्माना लगाया है. सुपौल जिले के परिवार न्यायालय में उनकी पहली पत्नी ने एक मुकदमा दर्ज करवाया है. सोमवार को इस मामले में सुनवाई होने थी, लेकिन उदित नारायण कोर्ट नहीं पहुंचे. जिसके बाद परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राहुल उपाध्याय की अदालत ने उदित नारायण झा जुर्माना लगाते जवाब दाखिल करने के लिए अगली तारीख दी. अगली सुनवाई 28 जनवरी 2025 को होगी.
क्या है मामलाः
उदित नारायण झा की पत्नी रंजना नारायण झा ने वर्ष 2022 में अपने पति उदित नारायण झा पर दाम्पत्य जीवन पुनार्थापित करने हेतु एक वाद दायर किया था. रंजना नारायण झा के वकील अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को इस केस में सुनवाई होनी थी. लेकिन उदित नारायण झा न तो खुद उपस्थित हुए और न ही उनकी तरफ से कोई वकील जवाब दाखिल किया.
क्या कहा उदित नारायण की पहली पत्नी ने:
रंजना नारायण झा ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है. उन्हें पूरा विश्वास है कि कोर्ट एक पत्नी का जो अधिकार होता है वो दिलाएगा. रंजना झा ने कहा कि वो उदित नारायण के साथ रहना चाहती है, चूंकि उम्र हो गयी है, अब वह बीमार रहती हैं. ऐसे में अब वो उदित के साथ रहना चाहती है. उन्होंने कहा कि जब वो मुंबई जाती हैं तो उनके पीछे गुंडे लगा दिए जाते हैं. ऐसे में अब सिर्फ कोर्ट पर ही भरोसा रह गया है.
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…