Samastipur

करोड़पति बनने की ख्वाइश में समस्तीपुर के 2 युवकों के साथ क्रू’रता, बदमाशों ने नं’गा कर बनाया अ’श्लील वीडियो

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बेगूसराय जिले से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है, जहां पर समस्तीपुर के 2 युवक ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में ठगों के शिकार हो गये। 11 दिसंबर को एक लड़की के द्वारा बेगूसराय के एक नेटवर्किंग कंपनी में अच्छी सैलरी पर जॉब देने के लिए समस्तीपुर के 2 युवकों को बछवाड़ा स्टेशन के पास बुलाया गया। जहां दर्जनभर से अधिक अपराधी पहले से मौजूद थे। सभी ने मिलकर दोनों युवक के कनपटी पर पिस्टल सटाकर वाहन से अगवा कर लिया। इसके बाद दोनों युवक को सुनसान जगह पर ले जाकर नंगा करा दिया गया। फिर अपराधियों ने दोनों युवकों को बेरहमी से पिटाई की। फिर दोनों से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इतना ही नहीं दोनों के हाथों में पिस्टल थमाकर वीडियो भी बनाया।

नं’गा करके क्रूरतापूर्वक से पिटाई :

यह घटना 6 दिसंबर की बछवाड़ा थाना के रेलवे स्टेशन के पास की है। इसे लेकर 11 दिसंबर को बछवाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले चंद्रकिशोर शर्मा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज कराया है। एफआईआर के अनुसार बदमाशों ने युवक को नंगा कर पीटा है और अश्लील वीडियो भी बनाया गया है। बदमाशों ने चंद्रकिशोर शर्मा और उसके दोस्त अरूण को अगवा कर बेरहमी से पिटाई कर दी। बदमाशों ने इन दोनों को इतना मारा कि उसके मुंह से खून निकलने लगा। नंगा करके क्रूरतापूर्वक से पिटाई कर उसके हाथ में हथियार देकर मन मुताबिक बात कबूल करवाते हुए विडियो बनाया गया।

अपराधियों ने 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी :

अपराधियों ने 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। बदमाशों के द्वारा फोन-पे से 1 लाख 56 हजार रुपये निकाल लिया गया। यह रकम दोनों युवकों के दोस्तों और रिश्तेदारों से मंगवाया गया था। फिरौती वसूलने के बाद भी दोनों को 10 घंटे तक बंधक बनाया गया था। बदमाशों ने धमकी देते हुए कहा कि यह बात किसी को बताओगे तो जान से हाथ धो बैठोगे। इसके बाद दोनों को विभूतिपुर थाना इलाका क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

पीड़ित युवक ने रात में साइबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर पर शिकायत दर्ज करायी। फिर बदमाशों ने अगले दिन अलग-अगल मोबाइल नम्बर से कॉल करके जान से मारने की धमकी देने लगे। हालांकि पीड़ित युवकों का आरोप है कि डायल 112 पुलिस सहायता नहीं की, इसके साथ ही थाना पुलिस भी सहायता करने की जगह इधर से उधर भेजती रही। जब थाना पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज नहीं की तो पीड़ित युवकों ने एसपी से शिकायत की। जिसके बाद 11 दिसंबर को एफआईआर दर्ज की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

7 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

7 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

11 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

11 घंटे ago