Bihar

बिहार में गायक उदित नारायण पर फैमिली कोर्ट ने लगाया 10 रुपये का जुर्माना, पहली पत्नी से जुड़ा है मामला

मशहूर प्‍लेबैक सिंगर उदित नारायण के खिलाफ बिहार के एक फैमिली कोर्ट ने 10 रुपये का जुर्माना लगाया है. सुपौल जिले के परिवार न्यायालय में उनकी पहली पत्नी ने एक मुकदमा दर्ज करवाया है. सोमवार को इस मामले में सुनवाई होने थी, लेकिन उदित नारायण कोर्ट नहीं पहुंचे. जिसके बाद परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राहुल उपाध्याय की अदालत ने उदित नारायण झा जुर्माना लगाते जवाब दाखिल करने के लिए अगली तारीख दी. अगली सुनवाई 28 जनवरी 2025 को होगी.

क्या है मामलाः

उदित नारायण झा की पत्नी रंजना नारायण झा ने वर्ष 2022 में अपने पति उदित नारायण झा पर दाम्पत्य जीवन पुनार्थापित करने हेतु एक वाद दायर किया था. रंजना नारायण झा के वकील अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को इस केस में सुनवाई होनी थी. लेकिन उदित नारायण झा न तो खुद उपस्थित हुए और न ही उनकी तरफ से कोई वकील जवाब दाखिल किया.

क्या कहा उदित नारायण की पहली पत्नी ने:

रंजना नारायण झा ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है. उन्हें पूरा विश्वास है कि कोर्ट एक पत्नी का जो अधिकार होता है वो दिलाएगा. रंजना झा ने कहा कि वो उदित नारायण के साथ रहना चाहती है, चूंकि उम्र हो गयी है, अब वह बीमार रहती हैं. ऐसे में अब वो उदित के साथ रहना चाहती है. उन्होंने कहा कि जब वो मुंबई जाती हैं तो उनके पीछे गुंडे लगा दिए जाते हैं. ऐसे में अब सिर्फ कोर्ट पर ही भरोसा रह गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

4 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

5 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

7 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

7 घंटे ago