Bihar

मुजफ्फरपुर में राजस्व कर्मी 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

निगरानी विभाग की टीम ने कुढ़नी अंचल के राजस्व कर्मी जसपाल कुमार को मंगलवार की सुबह 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध महंथ मनियारी नवीन चौधरी ने विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी।

बताया था कि दाखिल खारिज करने के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही है। विभाग ने अपने स्तर से इसका पता किया। इसमें रिश्वत मांगने का आरोप सही पाया गया। इसी आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। मंगलवार सुबह निगरानी की टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही पीड़ित ने राजस्व कर्मी को रिश्वत दी।

तभी टीम ने उसे दबोच लिया। उसे गिरफ्तार कर अपने साथ पटना लेकर रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि राजस्व कर्मी के पटना स्थित आवास पर भी निगरानी की टीम छापेमारी कर रही है। विदित हो कि कुछ माह पूर्व निगरानी विभाग ने कुढ़नी अंचल के तत्कालीन सीओ पंकज कुमार को भी 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल कारखाना गेट के पास सूटकेस में रखे विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन के पास कारखाना गेट पर शनिवार को शराब के साथ तीन…

1 घंटा ago

कोचिंग सेंटर पर लोकल थाना रखेगी नजर, इन नियमों का पालन जरूरी; NEET छात्रा मौत के बाद शिकंजा टाइट

पटना में नीट छात्रा की मौत और कोचिंग की छत से गिरकर छात्रा की मौत…

2 घंटे ago

प्रोपर्टी डीलर ने अपनी ह’त्या से पहले मोबाईल में बनाया था वीडियो, लूटकर ले गये शूटर, अब तक मोबाईल भी बरामद नहीं कर सकी पुलिस

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल के पास बीते…

2 घंटे ago

समस्तीपुर एसपी ने सुनीं पुलिसकर्मियों की समस्याएं, समाधान का दिया निर्देश

ड्यूटी के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन का ध्यान रखना हमारी की जिम्मेदारी…

11 घंटे ago

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, DM ने दिए सख्त निर्देश, परीक्षा केंद्र के आसपास धारा-144 रहेगी लागू

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण…

12 घंटे ago