Bihar

बिहार में राजस्व कर्मचारी 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया, जमीन सर्वे में विजिलेंस की कार्रवाई

बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के एक कर्मचारी को स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जमीन सर्वे में दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) को लेकर घूस लेने पर स्पेशल विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई की है।

गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी का नाम जसपाल कुमार है। उसे मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी ब्लॉक से पकड़ा गया। उसकी गिरफ्तारी के बाद कुढ़ने की अंचल अधिकारी (सीओ) के आवास पर भी विजिलेंस की टीम ने छापा मारा है। जसपाल को विजिलेंस टीम अपने साथ लेकर गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद जिले के राजस्व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी जसपाल कुमार ने एक रैयत से भूमि का दाखिल-खारिज करने की एवज में यह राशिल ली थी। विजिलेंस टीम उसे मुजफ्फरपुर से पटना लेकर रवाना हो गई। बता दें कि पिछले साल कुढ़नी के अंचल पदाधिकारी को भी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। कुढ़नी के तत्कालीन सीओ पंकज कुमार लगभग 40 हजार रुपये की घूस लेते अपने घर से रंगे हाथों पकड़े गए थे। उन्होंने जमीन अतिक्रमण मामले में यह रिश्वत ली थी। इससे पहले मोतीपुर में भी सीओ को रिश्वत लेते पकड़ा गया था।

पिछले सप्ताह बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र को संबोधित करते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने घूसखोरी के खिलाफ कड़ा ऐक्शन लेने की बात कही थी। मंत्री ने कहा कि रिश्वत लेने वाले राजस्व कर्मियों और पदाधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

27 मिनट ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

8 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

10 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

22 घंटे ago