समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में BPSC शिक्षक का पकड़ौआ विवाह, 4 साल से था प्यार, टीचर बनने के बाद शादी से किया इनकार

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बेगूसराय में बीपीएससी टीआरई-2 में पास प्लस टू शिक्षक को पकड़ के जबरदस्ती शादी करवा दी गई है. जिसके बाद लड़की को लेकर ससुराल जाने के बाद ससुरालवालों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है. लड़की का कहना है कि वो अपनी बहन के यहां रजौड़ा में रहकर GNM की पढ़ाई करती है. 4 साल पहले बहन के गांव के ही लड़का अवनीश कुमार से उसे प्रेम हुआ. दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला बढ़ गया. उसके बाद प्रेमी से वह होटल आदि में मिलने भी जाती थी.

लड़की पक्ष वाले शादी के लिए बोले तो किया इनकार

बता दें कि अवनीश शिक्षक की तैयारी कर रहा था. BPSC परीक्षा में पास करने के बाद उसकी पोस्टिंग कटिहार में हो गई. इसके बाद वह गुंजन (प्रेमिका) को कटिहार भी बुलाने लगा. करीब 10 दिन पहले अवनीश गांव आया और अपनी प्रेमिका को कटिहार लेकर चला गया. इससे पहले ही गुंजन ने अपने परिजनों को अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में बताया था. परिजनों ने शादी करवाने का प्रयास किया, लेकिन अवनीश इनकार कर दिया.

IMG 20241210 WA0016

IMG 20230604 105636 460

परिजनों ने मंदिर में कराई शादी

तीन दिन पहले जब लोगों ने दोनों को एक साथ देखा तो इसकी सूचना गुंजन के भाई सहित अन्य लोगों को दी. वे लोग कटिहार पहुंचे और एक मंदिर में जबरदस्ती दोनों की शादी करवा दी. जबरदस्ती लड़के से सभी पूरी रस्म कराई गई. जिसके बाद परिजन दोनों को लेकर राजौड़ा आए.

लड़की लगा रही न्याय की गुहार

शादी के बाद जब लड़की पक्ष के लोग दोनों को लेकर रजौड़ा चौक पहुंचे ही थे कि लड़का बहाने से कूदकर भाग गया. जिसके बाद परिजन लड़की लेकर लड़का के घर पहुंचे. वहां लड़का पक्ष वाले उसे रखने से इनकार कर दिए. लड़की के साथ मारपीट भी की गई. अब पीड़िता थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा रही है. लड़का से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन संपर्क नहीं हो सका है.

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

Samastipur Town Adv

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150