समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

तिरहुत स्नातक उपचुनाव के निर्दलीय उम्मीदवार राजेश रौशन की मौत, BJP से बगावत कर भरा था पर्चा

भाजपा के जुझारू कार्यकर्ता और वर्तमान में तिरहुत प्रमंडल स्नातक विधान परिषद उप चुनाव के प्रत्याशी राजेश कुमार रौशन का रविवार की सुबह निधन हो गया। कुढ़नी के सुस्ता माधोपुर स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। परिजनों ने हार्ट अटैक होने से मौत होने की जानकारी दी है। दो दिन पूर्व राजेश रौशन ने तिरहुत स्नातक विधान परिषद पद के लिए नामांकन किया था। राजेश रौशन विधान परिषद का चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन पार्टी और गठबंधन से उन्हें मौका नहीं दिया गया।

राजेश रौशन के मौत की पुष्टि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने की है। उन्होंने असामयिक मौत पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जाएगा। राजेश के निधन से भाजपा समेत कई सामाजिक संगठनों के सदस्यों के गहरा शोक संवेदन जताया है। साथ ही इनके निधन को अपूरणीय क्षति बताई है। उनके निधन से मुजफ्फरपुर में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

IMG 20231027 WA0021

सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर तिरहुत स्नातक क्षेत्र के एमएमलसी थे। उनके लोकसभा चुनाव लड़ने के कारण यह सीट खाली हो गई और उपचुनाव हो रहे हैं। एनडीए ने इस सीट पर जदयू के प्रवक्ता और देवेश चंद्र ठाकुर के रिलेटिव अभिषेक कुमार झा को उतारा है। दूसरी ओर महागठबंध ने राजद के गोपी किशन को मौका दिया है।

IMG 20241026 WA0019IMG 20230604 105636 460

प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज भी मैदान में है। पीके ने इस क्षेत्र से डॉक्टर विनायक गौतम को उतारा है। विनायक गौतम के पिता राम कुमार सिंह तिरहुत स्नातक से तीन बार एमएलसी रहे। उन्ही को हराकर देवेश चंद्र ठाकुर ने इस सीट पर कब्जा किया था।

IMG 20240904 WA0139Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledSamastipur Town AdvIMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02