Bihar

बिहार में पैक्स के हटाए गए एक लाख सदस्य बहाल होंगे, SC ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला

बिहार के पैक्सों (प्राथमिक कृषि ऋण समितियां) से हटाए गए एक लाख से ज्यादा सदस्यों के लिए खुशखबरी है। इनकी सदस्यता दोबारा बहाल कर दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को यह फैसला सुनाया।

शीर्ष अदालत ने पटना हाई कोर्ट के उस आदेश को स्थगित कर दिया है, जिसमें पैक्सों की सदस्यता से संबंधित नियम 7 (4) को असंवैधानिक घोषित करते हुए इसे नियमावली से हटाने को कहा गया था। सदस्यता बहाल होने के बाद इन सदस्यों का नाम मतदाता सूची में भी जुड़ जाएगा। बता दें कि बिहार में अगले महीने ही पैक्स के चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।

शीर्ष अदालत के आदेश के बाद सहकारिता विभाग ने सभी सहायक निबंधक और जिला सहकारिता पदाधिकारियों को आदेश दिया है कि हाई कोर्ट के फैसले के बाद हटाए गए सदस्यों की सदस्यता बहाल की जाए। उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराए जाएं। इसके अलावा सहकारिता विभाग ने अपने पूर्व के आदेश को वापस ले लिया है, जिसमें नियम 7 (4) को विलोपित करने को कहा गया था। गुरुवार को विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की।

सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सदस्यता बहाली के साथ ही सदस्यों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार को भी पत्र भेजकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जानकारी दी है। सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के एक लाख से अधिक किसान सदस्यों की पैक्स सदस्यता पुनः बहाल हो पाएगी। वे आगामी पैक्स चुनाव में हिस्सा ले सकेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

7 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

8 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

10 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

10 घंटे ago