Bihar

बिहार: पीपी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूट के दौरान गोलीबारी, दो बदमाश घायल, कर्मचारी को भी लगी गोली; मची अफरा-तफरी

बेगूसराय में सोमवार की दोपहर बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बार फिर ज्वेलरी शॉप में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक के समीप स्थित पीपी ज्वेलर्स में हुई।

घटना के संबंध में व्यवसायी प्रमोद पोद्दार ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे उनका बेटा राजीव अपने दुकान पर था। तभी दो बदमाश अंदर घुसे और फर्स्ट फ्लोर पर जाकर विभिन्न तरह के आभूषण देखने लगे। तभी दो बदमाश और अंदर आ गए और सभी ने पिस्तौल निकाल कर लूटपाट के साथ मारपीट शुरू कर दी।

विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग भी की। जिसमें दो बदमाशों को गोली लग गई। वहीं बदमाशों की गोली से उनका बेटा राजीव और एक स्टाफ भी अजय घायल हो गया।

इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई और तीन बदमाश भाग गए। जबकि दो बदमाशों को पुलिस भीड़ के कब्जे से बचा कर इलाज के लिए निजी क्लिनिक भेजा गया है।

प्रशसान से राइफल के लाइसेंस की मांग

प्रमोद पोद्दार ने बताया कि 35 से 40 लाख रुपये के आभूषण की लूट हुई है। उन्होंने कहा कि धनतेरस को लेकर वह तैयारी में जुटे थे। पहले ही प्रशासन को सूचना दे दिया गया था, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा का उपाय नहीं किया।

उन्होंने आगे कहा कि हमें एक पिस्तौल का लाइसेंस दिया गया, जबकि हम राइफल का लाइसेंस मांग रहे हैं। लेकिन ना तो उस पर सुनवाई हुई और ना हीं सुरक्षा का कोई उपाय किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी की जांच सहित अन्य कार्रवाई कर रहे हैं। एसपी मनीष ने 35 लाख लूट और दो बदमाशों को गोली लगने की पुष्टि की है। मौके पर एफएसएल टीम पहुंच चुकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

5 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

6 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

8 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

8 घंटे ago