Bihar

पांच सौ डायलिसिस के बाद जिंदगी की हार गई सुनीता, झोलाछाप डॉक्टर ने निकाल ली थी दोनों किडनी

बिहार के लचर स्वास्थ्य व्यस्था की शिकार मुजफ्फरपुर के सकरा की सुनीता आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। उसकी मौत सोमवार को मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज में दोपहर 2.05 बजे हो गई। एक झोलाछाप डॉक्टर ने उसकी दोनों किडनी निकाल दी थी। डॉक्टर के पास सुनीता यूट्रस का इलाज कराने गई थी। एसकेएमसीएच में कम से कम पांच सौ बार डायलिसिस किया जा चुका था।

सुनीता का इलाज करने वाले डॉ आरोही बताया कि सुनीता की बीपी लो हो गई थी। उसे बढ़ाने के लिए दवा दी गई लेकिन सुनीता को नहीं बचाया जा सका। सुनीता पिछले 2 साल से ज्यादा समय से एस के मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल में भर्ती थी। 3 सितंबर 2022 को मेडिकल कालेज ने ही जांच में पता चला था कि दोनों किडनी नहीं है। एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां बच्चेदानी के ऑपरेशन में सुनीता की दोनों किडनियां निकाल ली गई थी। सुनीता की लगातार डायलिसिस की जा रही थी।

सुनीता को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए भी कुछ लोग आगे आए लेकिन मेडिकल जांच में बात आगे नहीं बढ़ी। सुनीता को राज्य सरकार की तरफ से पांच लाख का मुआवजा भी मिला है। नेफ्रोलॉजी के डॉक्टर धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि सुनीता की अब तक 500 से अधिक बार डायलिसिस हो चुकी थी। पिछले एक महीने से उसकी हालत ज्यादा खराब थी इसलिए हर रोज उसकी डायलिसिस की जा रही थी।

सुनीता का गुनाहगार झोलाछाप डॉक्टर जेल में है। मुजफ्फरपुर कोर्ट ने कांड के दोषी पवन कुार को सात साल की सजा सुनाई। उस पर 18 हजार का जुर्माना भी लगाया गया था। साल 2022 में 3 सितंबर को पवन ने यूट्रस के ऑपरेशन के दौरान दोनों किडनी निकाल दी थी। इ पांच सितम्बर को उसे खराब हालत में एसकेएमसीएच पहुंची थी। जांच के दौरान पता चला कि उसकी दोनों किडनी गायब है। स कांड का एक आरोपी डॉक्टर आरके सिंह फरार है। कोर्ट के आदेश पर उसके घर की कुर्की भी हो चुकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग से अभद्रता मामले में एक गिरफ्तार, 4 आरोपितों की हुई पहचान

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की के साथ कथित अभद्र…

9 घंटे ago

बैंक से रुपये निकालकर लौट रही ANM का बैग समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास झपटा, एक लाख रुपये व मोबाइल ले भागे बदमाश

समस्तीपुर : शहर में झपटमारी की एक और घटना सामने आई है। बैंक से रुपये…

21 घंटे ago

आज से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर करेंगे OPD का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, हर रोज हजारों मरीज होंगे प्रभावित 

समस्तीपुर : डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार और सरकार की ओर से चिकित्सकों के खिलाफ एकतरफा…

21 घंटे ago

बीच सड़क पर दुपट्टा खींचा, मारपीट की कोशिश; समस्तीपुर में एक और लड़की से बदसलूकी का वीडियो, एक वर्ष पुराना मामला…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से एक और लड़की के साथ बीच सड़क बदसलूकी का वीडियो…

23 घंटे ago

गंगा की स्वच्छता को लेकर समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश

समस्तीपुर : स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति और…

1 दिन ago