Bihar

“निषाद समाज अपना भविष्य खुद तय करेगा, 4 नहीं 40 विधायक बनाएगा”, 2025 के विस चुनाव को लेकर सहनी का बड़ा बयान

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी की निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा सोमवार को सुपौल पहुंची. सुपौल में ऑटो स्टैंड के पास कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते कहा कि इस बार चार नहीं 40 विधायक बनायेंगे. मुकेश सहनी ने इसके साथ ही इंडिया गठबंधन में अपनी हिस्सेदारी भी मांग ली है. सहनी ने इस बयान के साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी हलचलें भी जेत होने की उम्मीद है.

सहनी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों से निषाद समाज के अधिकार व आरक्षण के लिए मैं लड़ रहा हूं. लेकिन, दिल्ली में बैठी सरकार हम लोगों की आवाज को नहीं सुन पा रही हैं. आज जरूरत है कि अति पिछड़ा समाज के लोगों को एकजुट होने की और अपने अधिकार और हक की लड़ाई को बुलंद करने की.

इस कार्य में हो सकता है कि व्यक्तिगत रूप से कुछ नुकसान उठाना पड़े, लेकिन अगर हमलोग अपने अधिकार को नहीं ले सके तो आने वाली पीढ़ी हमें माफ नही करेगी. बीजेपी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अगर हमलोग अपनी पार्टी का विलय भाजपा में कर दिया होता तो आज मैं भी राज्य में नहीं केंद्र में मंत्री होता, लेकिन यह अपने ही समाज को धोखा देने वाली बात होती. इसलिए हमने कुर्सी पर बैठने की जगह सड़क पर रहकर लड़ना उचित समझा.उन्होंने कहा आज वीआईपी जो भी है वह अतिपिछड़ा समाज के लोगों के समर्थन के कारण है.

निषाद समाज के दुर्दशा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग,निषाद समाज के लोगों के लिए नहीं सोचते हैं. उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं करना चाहते हैं.इस समाज के लोगों को कैसे रोजगार मिले इसपर भी कभी नहीं बिचार करते. समाज का परंपरागत व्यवसाय मछली का है उसकी बिक्री के लिए बाजार और कोई सरकारी मदद नहीं करते. इस बार निषाद का बेटा अपनी ताकत से सरकार बनाएगा और समाज में बराबरी का हक पाएगा. 4 नही 40 विधायक बनाना है और अपना भविष्य खुद तय करना है.

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

3 घंटे ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

5 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

6 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

9 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

11 घंटे ago