बिहार में गया जिला पुलिस की ओर से सराहनीय सेवा शुरू की गई है। देर रात विभिन्न ट्रेनों से आने वाले यात्रियों के लिए गया रेलवे स्टेशन से निःशुल्क बस सेवा शुरू की गई है। यात्री पुलिस की बस में सवार हो कर अपने गंतव्य को जाएंगे। अभी यह बस सेवा शहर के दो रूटों पर दौड़ेगी।
पहला रूट स्टेशन से मानपुर और दूसरा रेलवे स्टेशन से बोधगया है। एसएसपी आशीष भारती और सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने दोनों रूट की बसों को देर रात हरी झंडी दिखा कर गंतव्य के लिए रवाना किया। निःशुल्क बस सेवा एसएसपी आशीष भारती के प्रस्ताव पर आम नागरिकों को दी जा रही है।
जरूरत पड़ने पर पूरे ठंड में मिलेगी सेवा
एसएसएपी आशीष भारती ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर सोमवार की रात से 9 बजे के बाद गया स्टेशन उतरने वाले लोगों के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू की गई। ताकि लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो और वे खुद को सुरक्षित भी महसूस कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि फिलहाल यह सेवा दुर्गा पूजा, दीवाली और छठ को देखते हुए शुरू की गई है। इस दौरान इस सेवा का परिणाम केस स्टडी के रूप में अध्ययन किया जाएगा। जररूत पड़ी तो इसे पूरे विंटर सीजन तक प्रभावी रखा जाएगा।
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…
समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…