Bihar

ब्राउन शुगर खरीदने के लिए घर से नहीं मिला 500 रुपया, तो बिहार के दो युवकों ने लगा ली फां’सी

बिहार के नालंदा से एक सनीसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पिछले एक सप्ताह में नालंदा में पिछले एक सप्ताह में दो युवकों ने ब्राउन शुगर की लत की वजह से खुदकुशी कर ली है। यह मामला बिहार थाना क्षेत्र का है। युवक घर में ब्राउन शुगर के लिए 500 रुपए का डिमांड किया था, रुपए नहीं मिलने पर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। शौक से नशा करने वाले युवाओं को इसकी लत लग रही है। जिसके बाद वो कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं।

जानकारी के मुताबिक चण्डी थाना क्षेत्र के बाजार इलाके का एक 24 वर्षीय युवक गौरव कुमार ने इसलिए खुदकुशी कर ली कि वह ब्राउन शुगर और ऑनलाइन गेम की लत में जकड़ा हुआ था। जिसके कारण उसके ऊपर ज्यादा कर्ज हो गया था, इसलिए उसने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। वहीं, अब बिहार थाना क्षेत्र के भैसासुर निवासी गरीबन प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार ने शनिवार की सुबह फांसी लगा अपनी जान दे दी। उसने ब्राउन शुगर के लिए घर में 500 रुपए की डिमांड की थी। लेकिन, घर से पैसा नहीं मिलने के बाद उसने अपनी जान दे दी।

बताया जा रहा है कि नशे का कारोबार सिर्फ बिहार शरीफ जिला में ही नहीं राजगीर और हिलसा अनुमंडल के साथ ग्रामीण इलाकों में भी तेजी से पांव पसार रहा है। बता दें कि तस्कर छोटे बच्चों और महिलाओं से इसकी बिक्री करवा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चे शहर में घूम-घूम कर इसे बेच रहे हैं। बता दें कि यह मामला बिहार थाना क्षेत्र का है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

13 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

14 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

14 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

18 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

18 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

22 घंटे ago