Bihar

कोसी और गंडक बराज के सभी गेट खोले गए, दशकों बाद आया इतना पानी; उत्तर बिहार में बाढ़ का खतरा

नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद पड़ोसी देश से आने वाली नदियां कोसी और गंडक उफान पर हैं। नेपाल बॉर्डर पर कोसी और गंडक नदियों पर स्थित दोनों बराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। कोसी बराज से 56 साल, जबकि गंडक नदी पर बने वाल्मीकि नगर बराज से 21 साल बाद सर्वाधिक पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है। इन नदियों के बहाव क्षेत्र के पास रहने वाले लोग इतना पानी देखकर घबरा गए हैं। तटबंध इलाकों के लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर जाने को कह दिया गया था। उत्तर बिहार में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। जल संसाधन विभाग के इंजीनियर और पदाधिकारियों शुक्रवार से ही अलर्ट मोड पर हैं।

सुपौल से मिली जानकारी के अनुसार कोसी नदी के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए शनिवार को इसके बराज के सभी 56 गेट खोल दिए गए। कोसी बराज से सुबह 10 बजे 4.80 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज रिकॉर्ड किया गया, जो कि लगातार बढ़ता ही जा रहा है। नेपाल के बराह स्थित कोसी के जल अधिग्रहण क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष मल्ल ने वीरपुर स्थित इंजीनियरों और सुपौल जिला प्रशासन को अलर्ट किया था। इसके बाद संबंधित पदाधिकारी मुस्तैद हैं।

सुपौल, वीरपुर, निर्मली अनुमंडल प्रशासन और जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर शुक्रवार पूरी रात कोसी बराज पर बने रहे। शनिवार सुबह से ही विभाग के अन्य इंजीनियर तटबंध पर निगरानी कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने पहले ही कोसी नदी के तटबंध के भीतरी क्षेत्र में रह रहे लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

डीएम कौशल कुमार तटबंध का निरीक्षण कर इंजीनियरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि बाढ़ आश्रय स्थल को भी सुव्यवस्थित किया जा रहा है। पदाधिकारी को भेज कर साफ – सफाई ,पेयजल , रोशनी की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिया गया है। तटबंध के अंदर से लोगों को बाहर आने के लिए नाव की व्यवस्था की गई है। माइकिंग कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

वाल्मीकिनगर बराज के 36 गेट खोले गए

पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर में स्थित गंडक बराज के सभी 36 गेट खोल दिए गए। गंडक बराज से शनिवार दोपहर 12 बजे 4.20 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज रिकॉर्ड किया गया है। यह लगातार बढ़ता ही जा रहा है। गंडक नदी में भारी मात्रा में पानी आने से स्थानीय लोग दहशत में हैं। गौनाहा के पिपरिया गांव में बाढ़ का पानी लोगों के घरों के अंदर घुस गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

6 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

7 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

9 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

9 घंटे ago