Bihar

बिहार लोक सेवा आयोग CCE परीक्षा आवेदन शुरू, bpsc.bih.nic.in पर करें अप्लाई

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने इसका नोटिफिकेशन 23 सितंबर को जारी कर दिया था, लेकिन ऑनलाइन एप्लीकेशन की शुरुआत उस वक्त नहीं हुई थी। आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर, 2024 यानि कि आज से हुई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 अक्टूबर 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। BPSC CCE प्रीलिम्स परीक्षा 17 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

कुल 1957 रिक्तियों के लिए होगी भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग की इस भर्ती में कुल 1957 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी, जिसमें एसडीएम (अनुमंडल पदाधिकारी) के 200 और डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) के 136 पद शामिल हैं। इसके अलावा डीएम के लिए भी युवाओं की नियुक्ति होगी। 17 नवंबर को होने वाली प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नवंबर के दूसरे हफ्ते में जारी किए जाएंगे।

इन पदों पर होगी भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सब डिवीजन ऑफिसर / सीनियर डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, जिला कमांडेंट, अधीक्षक, सब रजिस्ट्रार, सब इलेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट डायरेक्टर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, गन्ना अधिकारी, रोजगार अधिकारी, सहायक योजना अधिकारी, अतिरिक्त जिला परिवहन अधिकारी, सिटी एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, ग्रामीण विकास अधिकारी, राजस्व अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, ब्लॉक पंचायत राज अधिकारी, इंस्पेक्टर, ब्लॉक अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी और ब्लॉक अल्पसंख्यक अधिकारी के पदों पर भर्ती होगी।

उम्र सीमा कितनी रखी गई है?

बिहार लोक सेवा आयोग ने इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित की है। उम्र सीमा की बात करें तो सब डिवीजन ऑफिसर, सीनियर डिप्टी कलेक्टर और बिहार एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस के लिए उम्र सीमा कम से कम 22 साल है। वहीं बिहार पुलिस में डीएसपी, होम डिपार्टमेंट (पुलिस ब्रांच) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 20 साल है। अन्य पदों के लिए होने वाली उम्मीदवारों की भर्ती की उम्र सीमा भी 20-22 साल है।

इस बार परीक्षा में एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब तीन गलत उत्तर देने पर एक सही उत्तर का अंक काटा जाएगा, जो पहले चार गलत उत्तर पर लागू होता था। यह बदलाव संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की शैली के अनुसार किया गया है, जिससे छात्रों को अधिक सतर्क रहना होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

6 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

13 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

20 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

21 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

22 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

22 घंटे ago