बिहार के गया जिले के एक कुआं गोलियां उगलने लगी। यह खबर पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई। सब लोग एक बार उस कुंए को देखने के लिए जमा हो गये। वहीं इस घटना से पुलिस और ग्रामीण दोनों हैरान हैं। फिलहाल पुलिस पूरे इलाके में सघन जांच अभियान शुरू कर दी है।
यह पूरा मामला गया जिले के आंती थाना क्षेत्र के दुखी बिगहा गांव की है। कुएं से गया पुलिस ने 7.62 एमएम बोर के कुल 1490 कारतूस बरामद किया है। मंगलवार को पुलिस ने नदी के अंदर से शराब की एक बड़ी खेप को जब्त किया था और अब कुएं से पुलिस ने भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है।
ग्रामीणों की सूचना पर जांच के दौरान हुआ बरामद
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आंति थाना क्षेत्र के दुखी बिगहा गांव के समीप खेत के पास एक कुआं का पानी सुखने लगा। गांव के एक ग्रामीण को कुंए के अंदर गोली ऐसी चीज नजर आई। तुरंत इसकी जानकारी आंति थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस कुएं की तलाशी करने लगी तो एक-एक कर भारी मात्रा में 7.62 एम एम के लगभग 1490 जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं भारी मात्रा में कारतूस बरामदगी देख पुलिस हैरान हो गई। वहीं पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
यह नक्सल प्रभावित है क्षेत्र
इस संबंध में सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि जिले में अवैध हथियार और तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सूचना मिली कि आंति थाना क्षेत्र के दुखी बिगहा गांव के समीप कुएं में गोली जैसी कुछ चीज दिख रही है। कुंए की तलाशी ली गई तो 1490 कारतूस बरामद हुआ।
कारतूस की बरामदगी के बाद थाने में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। आंति थाना क्षेत्र नक्सल प्रभावित इलाका है। उक्त इलाकों में हाल फिलहाल में भी नक्सलियों की गतिविधियां देखी गई है। कारतूस नक्सलियों या हथियार तस्करों द्वारा रखे जाने की आशंका जताई जा ररही है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…